डिज़ाइन के अनुसार प्लेटफ़ॉर्म एग्नॉस्टिक

मोबाइल और PC इकोसिस्टम में उपभोग्य वस्तुएँ बेचें—भले ही आपका गेम Epic Games Store पर उपलब्ध न हो। वेब शॉप्स प्लेटफ़ॉर्म-एग्नॉस्टिक हैं और इन्हें इस तरह बनाया गया है कि वे आपके खिलाड़ियों तक उनकी पसंद के प्लेटफ़ॉर्म पर पहुँच सकें।

बेहतर रेवेन्यू शेयर के साथ अधिक कमाएँ।

प्रति वर्ष, प्रति उत्पाद पहले 1 मिलियन डॉलर की नेट रेवेन्यू का 100% अपने पास रखें। डेवलपर्स का समर्थन करने के लिए बनाए गए रेवेन्यू शेयर मॉडल के साथ अपनी कमाई को अधिकतम करें।

Epic पुरस्कारों से खिलाड़ियों को फ़ायदा

खिलाड़ी हर वेब शॉप खरीद पर Epic पुरस्कार अर्जित करते हैं—और उन्हें भविष्य के लेन-देन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्वयं-प्रकाशन टूल्स के साथ आसान सेटअप

अपनी शॉप को स्वतंत्र रूप से शुरू करें और चलाएँ। वेब शॉप्स उन्हीं स्वयं-प्रकाशन टूल्स में पूरी तरह से एकीकृत हैं जिनसे आप अपने उत्पाद को प्रकाशित करते हैं, और इसमें न्यूनतम अतिरिक्त स्टेप्स लगते हैं।

वैश्विक ई-कॉमर्स

Epic की भुगतान सेवा 43 क्षेत्रीय मुद्राओं के साथ 80 से अधिक भुगतान विधियों का समर्थन करती है और आगे भी बहुत कुछ आने वाला है।

Epic Games Store वेब शॉप्स FAQ

  • Epic की वेब शॉप्स एक डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर स्टोरफ़्रंट हैं, जिन्हें डेवलपर्स और पब्लिशर्स खिलाड़ियों को सीधे मुद्रा या कंज़्यूमेबल कंटेंट बेचने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं—इसके लिए Epic Games Store पर आधार गेम की उपलब्धता आवश्यक नहीं है।

    वेब शॉप्स मोबाइल और PC दोनों उत्पादों के लिए उपलब्ध हैं।