
Doodle Farm: Breeds and Beasts इस सप्ताह मोबाइल के लिए Epic Games Store पर निःशुल्क उपलब्ध है

23 से 30 अक्टूबर, 2025 तक, Epic Games Store मोबाइल एप में आप Doodle Farm: Breeds and Beasts को Android पर विश्वभर में और iOS पर यूरोपीय संघ में मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
* नोट: सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हो सकता

Doodle Farm: Breeds and Beasts
JoyBits
Doodle Farm: Breeds and Beasts एक पहेली गेम है जिसमें आपको एकदम नए सिरे से पूरा का पूरा एनिमल किंगडम तैयार करना होता है।
डेवलपर JoyBits के Doodle God यूनिवर्स में बनी गई गेम्स में एक बात सामान्य है: वो खिलाड़ियों को एक ऐसे निर्माता की भूमिका में रखते हैं जिसका काम चीज़ों को जीवंत करना होता है। ऐसा करने के लिए, आप अलग-अलग तत्वों को मिक्स और मैच करके देखते हैं कि उन्हें एक-साथ जोड़ने पर क्या होता है।
इसमें नए-नए प्रयोग ही सबसे ज़रूरी हैं। आप अपना रचनात्मक समय तत्वों की एक सूची बनाने और उसका विस्तार करने में बिताएँगे, जैसे कि वायु, जंगल, जल और जीवन—इन्हें अपने सृजन की पवित्र विधि-पुस्तक में इस्तेमाल होने वाली सामग्री समझें। इसके बाद, आप दो तत्वों को मिलाने के लिए टैप करते हैं और एक नई चीज़ बना लेते हैं।
Doodle Farm: Breeds and Beasts की दिलचस्प बात यह है कि आप केवल जानवरों के सृजन पर ध्यान देने वाले निर्माता हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप घोड़े और इंद्रधनुष को मिलाते हैं, तो एक यूनिकॉर्न बना लेंगे। बंदर और बर्फ़ को मिलाकर येती बना सकते हैं। जब भी आप एक नया जानवर बनाते हैं, तो Doodle Farm: Breeds and Beasts उसकी जानकारी देता है और उस प्राणी के विकिपीडिया पेज का लिंक प्रदान करके जश्न मनाता है।
आज ही मोबाइल पर Doodle Farm: Breeds and Beasts मुफ़्त में डाउनलोड करें और बढ़ते हुए कैटलॉग को देखने के लिए Epic Games Store पर जाएँ। और यदि आप वीडियो गेम्स से जुड़ी और अधिक विशेषताओं, मार्गदर्शकों, और समाचारों में रुचि रखते हैं, तो Epic Games Store के समाचार पृष्ठ को भी देखें।