खबरें

इस हफ्ते Epic Games Store मोबाइल ऐप पर Residual बिल्कुल मुफ़्त है.

B
By Epic Games
19 फ़र॰ 2026

19 से 26 फ़रवरी, 2026 तक Epic Games Store मोबाइल ऐप में आप Residual गेम को Android पर पूरी दुनिया में और iOS पर यूरोपीय यूनियन में बिल्कुल मुफ़्त डाउनलोड कर सकते हैं.

* नोट: सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हो सकता

HI EGS 3PFreeGames Mobile Spring2025 EditorialBanner 3840x632

 

Residual
Orangepixel

Residual एक बड़े पैमाने पर गैलेक्सी एक्सप्लोरेशन और क्राफ़्टिंग/सर्वाइवल गेम है, जिसमें प्राचीन एलियन रहस्य, हज़ारों ग्रह और आपके साथ एक मज़ाकिया, तैरता हुआ साथी भी मौजूद है. 

Residual की शुरुआत तब होती है, जब आप एक एलियन ग्रह पर क्रैश लैंडिंग करते हैं और अपने नए घर की खोज शुरू करते हैं. आपका सर्वाइवल इस बात पर निर्भर करता है कि आप खाना इकट्ठा करना, टूल्स बनाना, और एलियन तकनीक खोजना, ये सभी काम कितनी अच्छी तरह कर पाते हैं, जबकि आप गेम की स्वतः बनती दुनिया में घूमते हैं. डेवलपर Orangepixel के इस नॉनवायलेट एडवेंचर में आपको प्लेटफ़ॉर्मिंग, पज़ल्स और अनगिनत अलग-अलग अनुभव मिलेंगे. 

आज ही मोबाइल पर Residual मुफ़्त में डाउनलोड करें और बढ़ते हुए कैटलॉग एक्सप्लोर करने के लिए Epic Games Store देखें. और अगर आप वीडियो गेम्स से जुड़ी और ज़्यादा विशेषताओं, मार्गदर्शकों, और समाचारों में रुचि रखते हैं, तो Epic Games Store के समाचार पेज को भी देखें.