
वयस्कों के लिए शीर्ष अहिंसक वीडियो गेम्स

वीडियो गेम में दुश्मनों को हराना मज़ेदार हो सकता है, लेकिन कभी-कभी थोड़ा शांत या अनौपचारिक अनुभव भी उतना ही मज़ेदार होता है। सौभाग्य से, वयस्कों के लिए उपयुक्त, बिना हिंसा वाले वीडियो गेम्स की एक अंतहीन श्रृंखला उपलब्ध है। इस लेख में, हम अपने कुछ पसंदीदा गेम्स को एक साथ प्रस्तुत करेंगे।
Epic Games की नज़र में अहिंसक कंप्यूटर गेम्स क्या होते हैं?
अहिंसक गेम्स हिंसा और खून-खराबे पर ज़ोर नहीं देते। ये कई शैलियों और रूपों में आते हैं। पहेली और सिमुलेशन गेम्स, जो आपको सोचने, योजना बनाने और प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित करते हैं, और ये उतने ही दिलचस्प हो सकते हैं जितने कि कोई प्रतिस्पर्धी शूटर।
PC के लिए सबसे बेहतरीन अहिंसक गेम्स
Tetris Effect: Connected
Tetris Effect: Connected क्लासिक पहेली गेम के फ़ॉर्मूले में एक नई जान फूंक देता है। यह मूल रूप से एक शांत, इमर्सिव और यहाँ तक कि ध्यानपूर्ण पहेली गेमिंग अनुभव है, जिसमें शानदार दृश्य और को-ऑप गेमप्ले शामिल हैं।
The Sims 4
The Sims सीरीज़ खिलाड़ियों को छोटे डिजिटल पात्र बनाने और उनकी ज़िंदगी को जीते हुए देखने देती है। ये मानो एक छोटा-सा मानवीय एक्वेरियम है, जिससे आप खेल सकते हैं। The Sims 4 एक शानदार, अनौपचारिक गति वाला, अहिंसक PC गेमिंग अनुभव है, जो आपको व्यस्त और आकर्षित रख सकता है।
Overcooked 2
आप आमतौर पर कुकिंग गेम्स को बहुत ज़्यादा रोमांचक नहीं मानते होंगे, लेकिन Overcooked 2 इन अपेक्षाओं को पूरी तरह बदल देता है। यह तेज़ रफ्तार इंडी टाइटल चार खिलाड़ियों तक को एक साथ खाना तैयार करने, पकाने और परोसने के लिए प्रेरित करता है, वो भी कई असामान्य परिस्थितियों में। कभी आप समुद्री डाकुओं के जहाज़ पर झूलते हुए ढेर सारे ऑर्डर पूरे कर रहे होंगे, तो कभी विशाल राक्षसों के हमलों के बीच खाना बना रहे होंगे। हालाँकि Overcooked 2 कभी-कभी थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह दोस्तों के साथ खेलने के लिए एक शानदार, ग़ैर-हिंसक इंडी गेम है।
Moving Out
अपने दोस्तों का सामान शिफ्ट करने में मदद करने से ज़्यादा एडल्ट और क्या हो सकता है? असल-ज़िंदगी में फर्नीचर उठाना उतना मज़ेदार नहीं होता, जितना कि Moving Out खेलना। आप और आपके तीन दोस्त मिलकर एक मूविंग कंपनी चलाते हैं, जिसे असाधारण कामों को अंजाम देना होता है, जैसे चुनौतीपूर्ण लेवल्स के बीच फर्नीचर उठाकर ले जाना। Moving Out एक रंग-बिरंगा और रोचक ग़ैर-हिंसक गेम है जो रोज़मर्रा के उबाऊ काम को एक मज़ेदार डिजिटल चुनौती में बदल देता है।
KeyWe
एक डाकघर चलाना असल ज़िंदगी में भी एक चुनौती हो सकता है—लेकिन जब आप एक छोटा, न उड़ पाने वाला पक्षी हों, तो ये और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यही तो है KeyWe की मूल अवधारणा। इस गेम में आप कीवी पक्षियों की भूमिका निभाते हैं, जिनका काम है एक बेहद अनोखी डाक सेवा चलाना। खिलाड़ी पहेलियाँ सुलझाते हुए इधर-उधर कूदते हैं और पार्सल डिलीवर करते हैं। KeyWe वयस्कों के लिए एक प्यारा, अहिंसक पहेली-आधारित गेम है।
Untitled Goose Game
Untitled Goose Game एक मज़ेदार अनौपचारिक पहेली गेम है जो किसी भी वयस्क को हँसी से लोटपोट कर देगा, क्योंकि इसमें आप इंसानों की चीज़ें चुराते हैं और जो कुछ भी दिखे उस पर ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते हैं। दुनिया के सबसे शरारती हंस की भूमिका निभाकर हँसी के साथ दिनभर की थकान मिटाने का ये एक शानदार तरीका है।
The Jackbox Naughty Pack
The Jackbox Naughty Pack वयस्क हास्य पर केंद्रित पार्टी गेम्स से भरा हुआ है। यह The Jackbox Party Pack सीरीज़ के सबसे लोकप्रिय मिनी-गेम्स—जैसे ड्रॉ करना, अनुमान लगाना, तर्क लगाना और प्रेज़ेंट करना—को लेकर उन्हें वयस्कों के लिए और भी बोल्ड बना देता है, जहाँ बच्चों के लिए कोई जगह नहीं होती।
Planet Coaster 2
थीम पार्क सिमुलेशन गेम्स एक शानदार अहिंसक कंप्यूटर गेम मनोरंजन के विकल्प हो सकते हैं, और Planet Coaster 2 एक बेहतरीन पसंद है। अपना खुद का थीम पार्क बनाएं और ऑपरेट करें और मनचाहे रोलर कोस्टर्स, वॉटरस्लाइड्स और ढेरों रोमांचक राइड्स डिजाइन करें। जब आप अपनी सबसे शानदार राइड तैयार कर लें, तो उसमें खुद फर्स्ट-पर्सन व्यू से सवारी भी कर सकते हैं। Planet Coaster 2 सभी उम्र के लिए बढ़िया गेम है, लेकिन व्यस्कों के लिए ये दिनभर की थकान मिटाने का बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है।
Cities: Skylines
Cities: Skylines एक बेहद आकर्षक सिटी-बिल्डिंग सिम्युलेटर है। एक छोटे से कस्बे से लेकर एक चहल-पहल भरे महानगर तक की योजना बनाएं, निर्माण करें और प्रबंधन करें। मेयर के रूप में आपको बजट, शहरी योजना और परिवहन का प्रबंध करना होता है। सही योजना और क्रियान्वयन से आप अपने नागरिकों और व्यवसायों के लिए बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर सकते हैं। आप अपने शहर को ऊपर से देख सकते हैं या ज़ूम करके लोगों को शहर में इधर-उधर घूमते भी देख सकते हैं।
House Flipper 2
वास्तविक वयस्क जीवन में घर की मरम्मत और नवीनीकरण एक झंझट हो सकता है—लेकिन House Flipper 2 इसे गेम के रूप में मज़ेदार और मनोरंजक बना देता है। इसमें आप मलबा हटाते हैं, साफ-सफाई करते हैं, फिर घरों को दोबारा डिज़ाइन करके उन्हें सजाते हैं और मुनाफ़े में बदलते हैं। यह वयस्कों के लिए एक अहिंसक गेमिंग विकल्प है जो आपको असल ज़िंदगी में भी अपने घर को सजाने के कुछ नए सुझाव दे सकता है।
Epic Games Store में अहिंसक गेम्स का शानदार कलेक्शन खोजें।
ये तो बस कुछ बेहतरीन अहिंसक गेम्स हैं जो वयस्कों के खेलने के लिए हैं। Epic Games Store में और भी बहुत कुछ है खोजने के लिए। अपने पसंदीदा गेम श्रेणियों और शैलियों को एक्सप्लोर करना न भूलें ताकि आपको और भी ज़्यादा मज़ा मिल सके। साथ ही Epic Games Store के न्यूज़ पेज को ज़रूर देखें, जहाँ आपको आपके पसंदीदा डेवलपर्स और गेम्स से जुड़ी ताज़ा अपडेट्स मिलती रहेंगी।