
खबरें
Transport Fever 3 विस्तार पर काफी ध्यान देने का वादा करती है
C
Charlie Wacholz
मैंनें एक साहसी रवैये (और Cologne की 9-लाइन स्ट्रीटकार पर सवारी करने से होने वाली एक ताज़ा चमक) के साथ Transport Fever 3 का हैंड्स-ऑन डेमो किया है, और भले ही मैं गेम की कॉम्प्लेक्स कंट्रोल स्कीम और चौंका देने वाले स्केल से थोड़ा अभिभूत था, फिर भी मैं Urban Games के चौथे ट्रांस्पोर्टेशन टाइकून गेम से प्रभावित हो गया। सीनियर CG आर्टिस्ट डैनियल गुइमार्ड के संक्षिप्त ओवरव्यू के बाद, मेरे पास इस डेंस सिम्युलेटर की सतह पर काम करने के लिए लगभग 20 मिनट का समय था।

Transport Fever सीरीज़ का उद्देश्य जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हुए शहरों के विकास में मदद करने के लिए सिम्युलेटेड अर्बन और इंडस्ट्रियल एन्वायरमेंट्स को ऑप्टिमाइज़ करना है। 1900 से लेकर आज तक, यहाँ प्रदर्शित व्हीकल और एन्वायरमेंटल डिज़ाइन दोनों के विस्तार पर ध्यान देते ही मैं दंग रह गया, जिसमें दशकों पुरानी रियल बसों, ट्रेनों और दूसरी चीज़ों को कैप्चर करने से लेकर एक ऐसा रियलस्टिक स्काईबॉक्स बनाना शामिल है जो आर्द्रता, दिन के समय जैसे एन्वायरमेंटल बदलावों पर रिएक्ट करता है, यहाँ तक कि इसमें एक रियलस्टिक स्टार मैप भी है। Transport Fever 3 को डेवलप करने में Urban Games की स्ट्रेटेजी का मुख्य फ़ोकस यह निष्ठा ही रही है।
उदाहरण के लिए, अपनी प्रेजे़ंटेशन के दौरान, गुइमार्ड एक फ़ैक्ट्री के पास एक रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहे थे, ताकि रेल लाइन की राइडरशिप में सुधार हो और इंडस्ट्री के आउटपुट में वृद्धि हो। उन्होंने हमें दिखाया कि एक छोटे से प्लेटफ़ॉर्म से उस स्टेशन की कार्यक्षमता कैसी हो सकती है, उसके बाद एक बड़ा प्लेटफ़ॉर्म बनाया ताकि एक समय में अधिक लोग पास हो सकें, जबकि पिछली गेम्स में प्लेटफ़ॉर्म के आकार में अंतर दिखावटी होता था। Transit Fever 3 में ऐसे बदलाव भरे पड़े हैं जो आपके शहर में दिखावटी और मैकेनिकल इनोवेशन के बीच सटीक मेल बिठाते हैं। उदाहरण के लिए, अब अलग-अलग एलिवेशन और बायोम इस बात को प्रभावित करेंगे कि किस प्रकार की इंडस्ट्री फलेंगी-फूलेंगी।
मैंने जिस डेमो को प्ले किया, वह मुख्य रूप से ट्रांज़िट की बजाय इंडस्ट्रियल इंफ़्रास्ट्रक्चर को डिज़ाइन करने पर फ़ोकस था, लेकिन फिर भी मैं अर्बन प्लानिंग से जुड़े अपने सपने को साकार करने का तरीका ढूँढने में कामयाब रहा। एक छोटे से टाउन के पास एक माइन थी उसमें अच्छा काम नहीं हो रहा था और इंडस्ट्री की ओर से धमकी थी कि अगर मैंने कुछ नहीं किया तो वो वहाँ से चले जाएंगे। इसलिए, मैंने समुदाय में सुविधाजनक जगहों पर कुछ बस स्टेशन बनवाए और एक ऐसी लाइन बनाई जिसके स्टॉप रेज़िडेंशियल तथा शॉपिंग डिस्ट्रिक में थे और जो खदान से भी जुड़ी हुई थी, जिससे कई ईकोनॉमिक ज़ोन के लिए ट्रैफ़िक खुल गया।
हालांकि ज़्यादातर रूट रेज़िडेंशियल एरिया से होकर गुजरता था, इसलिए मैंने अपना व्हीकल चुनते समय इस बात का ध्यान रखा कि इससे लोकल समुदाय को कोई परेशानी न हो। मैंने Citroen की U55 Currus Cityrama का रिक्रिएशन चुना, जो 1950 और 60 के दशक में पेरिस में इस्तेमाल होने वाली एक शानदार साई-फाई जैसी दिखने वाली बस थी—मैं गंभीरता से इसे देखने की सलाह देता हूं; यह मेरी नज़र में अब तक का सबसे शानदार बस डिज़ाइन है। हालांकि इसका रेट्रोफ्यूचरिस्टिक लुक मनमोहक था, लेकिन मैंने इसे मुख्य रूप से इसके स्टैट स्प्रेड (स्पीड, कंफ़र्ट, नॉइज़ और पॉल्यूशन के बीच स्प्लिट) के लिए चुना, ताकि यह समुदाय की सर्वोत्तम सेवा कर सके। इससे मैं कर्ज़ में डूब गया, लेकिन मुझे लगा कि यह एक अच्छा लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट है, क्योंकि प्रत्येक निवासी के पास अपनी खुशी मापने का अपना पैमाना होता है।
अजीब बात है, अगल-अगल तरह के ट्रांज़िट और इंडस्ट्री में निवेश के रिस्क और रिवॉर्ड के बीच खास संतुलन ने मुझे मेरी कुछ पसंदीदा रॉगलाइक्स की याद दिला दी, वो भी धीमी गति से। एकबार फिर से, एक अच्छे रॉगलाइक की तरह, Transport Fever 3 की विभिन्न इंडस्ट्रीज़ एक दूसरे के साथ या एक दूसरे के खिलाफ़ खेल सकती हैं, लगभग वैसे ही जैसे कि एक विनिंग रॉगलाइक बिल्ड में पावर स्पाइक्स एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। गुइमार्ड ने फ़र्टिलाइज़र का उदाहरण दिया, जिससे एग्रीकल्चर इंडस्ट्री की गति और उत्पादन बढ़ सकता है, लेकिन इसे प्रोड्यूस करने के लिए एडवांस केमिकल इंडस्ट्री की ज़रूरत होती है।
एक घंटे तक लगातार नोट्स लेने और आँखें फाड़कर सिर हिलाने के बाद भी, मैं इस बात से हैरान हूं कि खरगोश का बिल कितना गहरा है, मुझे ऐसा लगता है कि इस खेल में जो कुछ भी है मैंने उसका एक प्रतिशत भी नहीं देखा है। और एक अर्बनिस्ट और ट्रांज़िट एंथुज़ियास्ट के रूप में, मैं ऑप्टिमल इंटर-सिटी रूट्स को देखते हुए और अपनी सोसाइटी को 21वीं सदी में ले जाने वाले नेबरहुड्स को डिज़ाइन करते हुए इस डेमो में आसानी से पूरा दिन बिता सकता था।
अभी तक, ट्रांज़िट टाइकून को 2026 में रिलीज़ करने की योजना है। अगर आप ज़्यादा जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो Epic Games स्टोरफ्रंट पर Transport Fever 3 स्टोर पेज देखें।
