खबरें

अपने गेम में शीर्ष पर बने रहने के लिए वीडियो गेम एक्सरसाइज़

E
Epic Games
12 जुल॰ 2025

वीडियो गेम्स आमतौर पर ज़्यादा शारीरिक गतिविधि वाले शौक नहीं होते, लेकिन कुछ आसान व्यायाम के ज़रिए आप खेलते-खेलते भी कसरत कर सकते हैं।इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी व्यायाम सिखाएँगे, जिन्हें आप बिना गेम को रोके भी कर सकते हैं।

नोट: किसी भी एक्सरसाइज़ रूटीन की शुरुआत करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें और उनकी चिकित्सा स्वीकृति प्राप्त करें।
 

उन व्यायाम पर ध्यान दें जिन्हें आप बैठकर कर सकते हैं।


ऐसी कई एक्सरसाइज़ रूटीन हैं जिन्हें आप कंट्रोलर या कीबोर्ड और माउस हाथ में लेकर भी कर सकते हैं, और नीचे हमने अपने कुछ पसंदीदा विकल्पों को सूचीबद्ध किया है।इनमें से कुछ व्यायाम आप बैठकर कर सकते हैं, जबकि कुछ के लिए आपको खड़ा होना पड़ेगा।क्योंकि व्यायाम एक सतत प्रक्रिया है, इसलिए यह ज़रूरी है कि आप अपनी प्रगति पर नज़र रखें, रेप्स (लगातार कितनी बार करते हैं) और सेट्स (एक दिन में कितनी बार रेप्स दोहराते हैं) को नोट करना न भूलें। 

हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप इसे ज़रूरत से ज़्यादा न करें।अभ्यास के साथ किसी भी व्यायाम को करने की आपकी क्षमता बढ़ती जाती है।साँस लेते रहें, अपने शरीर की सुनें, और अगर ज़रूरत हो तो रुक जाएँ। 


ऐब स्क्वीज़ेस


वीडियो गेम खेलते समय की जाने वाली सबसे आसान व्यायाम में से एक है, जो आपके कोर (पेट और कमर के बीच के मांसपेशियों के समूह) को मज़बूत बनाती है। 

ऐब स्क्वीज़ करने के लिए सबसे पहले आरामदायक स्थिति में बैठ जाएँ।अब धीरे-धीरे अपनी पेट की मांसपेशियों को कसें, जब तक कि वे फ्लेक्स न हो जाएँ।सामान्य रूप से साँस लेते रहें, और 5-10 सेकंड तक फ्लेक्स करते रहें।फिर धीरे-धीरे अपनी मांसपेशियों को ढीला छोड़ें, उन्हें रिलैक्स करें, और अपना लक्ष्य पूरा होने तक दोहराएँ। 


स्क्वैट्स


अगर आप उठकर बैठ सकते हैं, तो समझिए आपने स्क्वैट की है। 

सीधी अवस्था में खड़े हों, अपने हाथ सामने की ओर फैलाएँ, और अपनी पीठ सीधी रखते हुए धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें।मुड़ी हुई अवस्था से धीरे-धीरे वापस खड़े हो जाएँ।स्क्वैट्स थोड़े ही समय में काफी तीव्र हो सकते हैं।शुरुआत में आप ज़्यादा स्क्वैट्स न कर पाएं, तो भी कोई बात नहीं, ये बिल्कुल सामान्य है!शुरुआती लोगों के लिए 6 से 15 स्क्वैट्स प्रति सेट करना अपेक्षित है।
 

वॉल सिट्स


वॉल सिट ऐसा होता है जैसे आप बिना कुर्सी के बैठ रहे हों, और यह एक शानदार वीडियो गेम एक्सरसाइज़ है क्योंकि इसमें आपके हाथ और बाज़ू खुले रहते हैं। 

वॉल सिट करने के लिए, दीवार के सहारे अपनी पीठ सीधी लगाएँ और धीरे-धीरे नीचे की ओर फिसलें जब तक कि आपके घुटने ज़मीन के समानांतर 90-डिग्री कोण पर न मुड़ जाएँ।इस अवस्था को जितनी देर तक हो सके, बनाए रखें।शुरुआती लोगों के लिए, यह समय 5 से 20 सेकंड तक हो सकता है।जैसे-जैसे आपकी ताकत बढ़ेगी, आप इस समय को बढ़ाकर 60 सेकंड तक कर सकते हैं।यह पैरों की बेहतरीन कसरत है, और आप इसे करते हुए जल्दी ही बर्न महसूस करेंगे।


आर्म एक्सटेंशन्स


आर्म एक्सटेंशन्स मैचों के बीच में करने के लिए एक बेहतरीन गेमिंग एक्सरसाइज़ है।ये आपकी बाज़ुओं को लचीला बनाए रखने में मदद करती है। 

आर्म एक्सटेंशन करने के लिए, सबसे पहले आराम से बैठ जाएँ और अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें।अपने हाथों को सामने की ओर उठाएँ जब तक वे आपके कंधों के समानांतर न आ जाएँ।अब हाथों को बगल की ओर फैलाएँ जब तक कि आपका शरीर T आकार न बना ले। इसके बाद हाथों को फिर से सामने लाएँ, और धीरे से वापस घुटनों पर रख दें। 
 

सीटेड सिज़र्स


सीटेड सिज़र्स को सही ढंग से करने के लिए आपको सामने थोड़ी अतिरिक्त जगह की ज़रूरत हो सकती है। 

सबसे पहले, सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ सीधी है और आप आराम से बैठे हैं।अब अपने कोर (पेट के बीच वाले हिस्से) की मांसपेशियों को टाइट करें, हाथों को सामने रखें, और दोनों पैरों को ज़मीन से ऊपर उठाएँ।पैरों को आपस में जोड़ें, फिर खोलें, और दोहराएँ।इस गति की आकृति कैंची के चलने जैसी लगती है, इसलिए इसे सिज़र्स कहा जाता है। 
 

कंट्रोलर फिगर एइट्स 


यह गेमर-फ्रेंडली एक्सरसाइज़ सीटेड सिज़र्स जैसी ही स्थिति में की जाती है।इसमें आपका कंट्रोलर हाथ में होना ज़रूरी है। 

सुनिश्चित करें कि आपकी पीठ सीधी हो, और आप आराम से बैठे हों।अपने हाथों और पैरों को सामने की ओर फैलाएँ।अब कंट्रोलर को हाथ में थामे रखें, और उसे ऐसे घुमाएँ कि वह आपके कंधों की बाहरी चौड़ाई से अधिक न जाए, और यह मूवमेंट आठ (8) के आकार का हो। 


वर्कआउट इक्विपमेंट में निवेश करें


हालाँकि ऊपर बताए गए ज़्यादातर व्यायाम आप बैठकर और गेम खेलते हुए आसानी से कर सकते हैं, लेकिन अपने गेमिंग वर्कआउट को बेहतर बनाने और शरीर को सक्रिय रखने के और भी कई तरीके हैं। 

आप अंडर-डेस्क ट्रेडमिल या एलीप्टिकल जैसी एक्सरसाइज़ इक्विपमेंट जोड़ सकते हैं।गेम खेलते हुए एक्सरसाइज़ बाइक चलाना आपके शौक में कार्डियो भी जोड़ सकता है। 

योगा बॉल्स और स्टूल्स, सोफे पर बैठने का बेहतरीन विकल्प हैं।ये आपके कोर को सक्रिय करते हैं और गेमिंग के दौरान स्ट्रेचिंग में मदद करते हैं।VR हेडसेट के ज़रिए भी आप गेमिंग करते हुए शरीर को सक्रिय रख सकते हैं।और अगर आप और भी चुनौती चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए सभी गेमिंग एक्सरसाइज़ के साथ आर्म और लेग वेट्स पहन सकते हैं, इससे मांसपेशियाँ मज़बूत और टोन होंगी। 
 

Epic Games Store का पूरा गेम कलेक्शन एक्सप्लोर करें


Epic Games Store पर आपके लिए गेम्स की विशाल कैटलॉग उपलब्ध है, जहाँ से आप अपनी पसंद के गेम्स चुन सकते हैं। हमारी सभी कैटेगरीज़ और नए रिलीज़ ज़रूर देखें और ऐसा गेम चुनें जो आपके जोश को बढ़ाए और गेमिंग एक्सरसाइज़ करते समय आपके दिमाग को थकान महसूस न होने दे। मज़े करें और स्वस्थ रहें!

 Epic Games Store के न्यूज़ पेज पर भी ज़रूर नज़र डालें, जहाँ आपको आपके पसंदीदा डेवलपर्स और गेम्स से जुड़ी ताज़ा जानकारी मिलेगी।