Shrine's Legacy

Shrine's Legacy 16-बिट RPG गेम है, जो एसएनईएस युग से प्रेरित है और आर्डेमिया की जादुई दुनिया में बना है। ऐसे दो नायकों की कहानी जानें, जो जादू के पहलुओं को एक साथ लाने, श्राइन की तलवार को फिर से ठीक करने और दोनों एकल खिलाड़ी और को-ऑप एक्शन में दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं।

इस गेम के बारे में

एक काली छाया ने आर्डेमिया की दुनिया पर कब्ज़ा कर लिया है। एक बुरी ताक़त सामने खड़ी है और अब रियो और राइमा, इन दो युवा नायकों पर ज़िम्मेदारी आ गई है कि वे श्राइन की तलवार उठाकर दुनिया को इस अटल विनाश से बचा लें। हालाँकि, दुनिया को बचाने से पहले, उन्हें सबसे पहले उस तलवार को शक्ति को फिर से जगाना होगा, जिसके लिए यह ज़रूरी है कि वे जादू के आठ तत्वों वाले रत्नों को ढूँढ निकालें और इसके लिए, उन्हें रास्ते में कई लोगों की मदद भी करनी होगी।

Shrine's Legacy एक एक्शन RPG गेम है जो बेहतरीन एसएनईएस क्लासिक्स से प्रेरित है। इसमें आपको एक बड़े संसार की खोज करने का मौका मिलेगा और रियल-टाइम में युद्ध के दौरान बेहतरीन युद्ध और उपकरण RPG प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं। इन दो नायकों की टोली में, आपके साथ हमेशा एक साथी रहेगा, जिसे या तो गेम खुद नियंत्रित करेगा या फिर आपका कोई दोस्त को-ऑप वाले तरीके से खेल सकता है।

दुनिया की खोज करें

  • आर्डेमिया की जादुई दुनिया में अनगिनत रहस्य छिपे हुए हैं। यहाँ कई छोटी-छोटी जगहों और हर कोने में खजाने मिल सकते हैं, जैसे कि क्राफ़्टिंग संबंधी सामग्री, जादुई रत्न, ज़ुएल और भी बहुत कुछ।

  • कई तरह की कालकोठरी में दाखिल हो जाएँ, यहाँ आपकी मुठभेड़ राक्षसों और खतरनाक बॉस से होगी जिनसे हासिल हुए खज़ाने से आप अपनी ताक़त बढ़ा सकते हैं और नए शक्तिशाली जादू के हुनर सीख सकते हैं।

  • ऐसे पहेलियों को हल करें जिनमें आपको जादू के अलग-अलग हिस्सों को समझदारी के साथ इस्तेमाल करना होगा।

दिलचस्प किरदारों से मिलें

  • आर्डेमिया विनाश के कगार पर आकर खड़ा हो गया है। किसी भी जीत के लिए बलिदान देना ज़रूरी होता है। रियो और राइमा कितना खोने के लिए तैयार हैं?

  • मुश्किल फैसले लेने पड़ेंगे। इस एक किरदार-आधारित कहानी में, जैसे-जैसे रिश्ते बनते जाएँगे, आर्डेमिया के लोग और नायक अपनी सबसे प्यारी चीज़ खोने की हिम्मत कहाँ से लाएँगे?

हे नायकों, श्राइन की तलवार आपके इंतज़ार में है!

उपलब्ध उपलब्धियाँ

Bottled Up
20 XP
Decked Out
20 XP
Jewel Collector
50 XP
Are you a Dummy?
20 XP
Maxed Out
100 XP

हमें फ़ॉलो करें

Shrine's Legacy रेटिंग्स और समीक्षाएँ

RPG Fan

70 / 100

Of the retro titles out there, Shrine’s Legacy is a cut above. Several games like this may feel like cheap-to-develop cash grabs, or like someone made them just to relive the old days but doesn’t know how to make a good game. I’m critical of this style of game. Despite its failings and mediocrity, I enjoyed my time with Shrine’s Legacy. A bit simple, a bit weak, a bit buggy, but full of outstanding map design, charm, and great ideas. I hope the developers find some success and make an even better game in the future. I’ll be waiting.

DualShockers

Maddie Fisher के द्वारा

8.5 / 10

The combat does feel a little stiff, while the magic and jewel system is unnecessarily complicated. But even so, if you're looking for an action RPG that scratches that retro itch, Shrine's Legacy is definitely one worth diving into.

OpenCritic द्वारा दी गई समीक्षाएँ

Shrine's Legacy सिस्टम आवश्यकताएँ

न्यूनतम

अनुशंसित

OS version

विंडोज़ 7

OS version

विंडोज़ 10

CPU

Intel® Celeron® प्रोसेसर N4020 (1.1 GHz, 2.8 GHz तक, 4M कैश मेमोरी)

CPU

Intel® Celeron® प्रोसेसर N5095 @ 2.00GHz या इससे ज़्यादा

मेमोरी

4 GB

मेमोरी

8 GB

GPU

इंटीग्रेटेड ग्राफ़िक्स

GPU

128 MB या उससे अधिक वाला वीडियो कार्ड

DirectX

DirectX 10

स्टोरेज

120 MB

स्टोरेज

120 MB

सपोर्टेड भाषाएँ

  • ऑडियो: अंग्रेज़ी

  • पाठ: अंग्रेज़ी

© Positive Concept Games & Freedom Games - सभी अधिकार सुरक्षित

प्राइवेसी पॉलिसी (नए टैब में खुलता है)
* छूट से पहले अंतिम 30 दिनों में Epic Games Store पर ऑफ़र की गई सबसे कम कीमत