The Legend of Khiimori

4.5
The Legend of Khiimori is a system-driven game where you explore the untamed land of 13th century Mongolia as a brave courier rider. Breed and train horses with specialized abilities to explore every aspect of this diverse and fascinating landscape.

यह एक जल्दी पहुँच गेम है

अर्ली ऐक्सेस गेम्स अभी भी डेवलप हो रहे हैं और समय के साथ उनमें काफी बदलाव हो सकता है। परिणामस्वरूप, इस गेम को खेलते समय आपको अप्रत्याशित समस्याओं या पूरी तरह से नए गेमप्ले तत्वों का अनुभव हो सकता है।आप गेम के निर्माण के दौरान इसका अनुभव लेने के लिए अभी खेल सकते हैं या तब तक इंतजार कर सकते हैं जब तक यह अधिक संपूर्ण अनुभव प्रदान न कर दे।

The Legend of Khiimori में बहादुर कूरियर सवार बनें! अपने घोड़े से मजबूत रिश्ता बनाएँ और 13वीं सदी की मंगोलिया की विशाल वादियों की खोज करें।

द लेजेंड ऑफ़ खिमोरी एक सिस्टम-संचालित गेम है जिसमें आप एक बहादुर कूरियर सवार की भूमिका में 13वीं सदी के मंगोलिया की खुली वादियों का जायज़ा लेते हैं। इस विविध और आकर्षक नज़ारे के हर पहलू का जायज़ा लेने के लिए ख़ास खूबियों वाले घोड़ों का प्रजनन और प्रशिक्षण करें।

एक बहादुर कूरियर सवार की भूमिका में 13वीं सदी के मंगोलिया की खुली वादियों का जायज़ा लें

13वीं सदी का मंगोलिया, इतिहास के सबसे बेहतरीन घुड़सवारों का घर है। यहां की सरज़मीन सुंदर और विशाल है, ऐसे हैरतअंगेज़ नज़ारे और दिलचस्प कहानियों से भरी हुई है जिनका जायज़ा आपको लेना है। मुश्किल भरे मौसम, ऊंचे पर्वतों और शानदार नज़ारों के लिए तैयार हो जाएं। दूर तक फैले मैदानों, बर्फ़ीली पहाड़ियों या चिलचिलाते रेगिस्तान के बीच अपने डिलीवरी के रास्तों की योजना समझदारी से बनाकर खुद को खतरों से बचाए रखें।

घोड़ों को ट्रेन करें, उनका प्रजनन करवाएं और उनके साथ मज़बूत रिश्ता कायम करें

दूर-दराज़ तक फैले मंगोलियाई इलाकों का नक्शा तैयार करने के लिए घोड़ों का प्रशिक्षण आवश्यक है। अपने रास्ते में आने वाली कई चुनौतियों को पार करने के लिए ख़ास खूबी वाले घोड़ों का प्रजनन करें। पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ी हुई खूबियों के साथ प्रजनन के लिए बेहतरीन स्टॉक का मिलावट करें। अपने घोड़ों को ट्रेन करें, उनकी ज़रूरतों का ख्याल रखें और एक माहिर यैम कूरियर सवार बनने के लिए उनकी पूरी काबिलियत का इस्तेमाल करें। बिल्कुल असल दुनिया से मिलते-जुलते घोड़ों के व्यवहार और एनिमेशन का आनंद लें, जिसे एक्सपर्ट ने मिलकर बेहतर बनाया है और मंज़ूरी दी है।

ज़रूरत के सामान डिलीवर करें, इक्कट्ठा करें, क्राफ़्ट करें और जिंदा रहें

ज़िंदा रहना ही अहम चीज़ है! अपने घोड़े के लिए मिक्स फ़ूड और टॉनिक का इस्तेमाल करने के लिए सप्लाई और सामग्री की तलाश करें और शिकार करें। अपने सफर की सही योजना बनाएं ताकि नाज़ुक सामानों को नुकसान न पहुंचे या आपके भरोसेमंद साथी घोड़े को कोई खतरा न हो। मुश्किल भरे मौसम और हालातों का सामना करने के लिए अपने घोड़े और उपकरणों को तैयार करें। तभी आप मंगोलिया के बियाबान इलाकों में जीवित रह सकते हैं।

अपने तीर-धनुष का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

मंगोलिया के खतरनाक जानवरों के खतरों से बचने के लिए पाउडर की थैलियां और ख़ास तरह के तीर बनाने की शुरुआत करें। तीरंदाज़ी मंगोलिया की संस्कृति में गहराई से बसी हुई है और आपके लिए भी इसमें माहिर होना उतना ही ज़रूरी है। हालंकि, इस गेम में आपके धनुष और तीर हथियार नहीं बल्कि उपकरण हैं। अलग-अलग तरह के तीरों और पाउडर की थैलियों का इस्तेमाल संसाधन इकट्ठा करने, खतरनाक जानवरों से अपनी हिफाज़त करने और जाल बिछाकर शिकार करने के लिए किया जाता है।

अपने स्किल्स को बेहतर बनाएं और दूर तक फैली इस दुनिया की चुनौतियों पर महारत हासिल करें

अलग-अलग एक्टिविटी को पूरा करें और बेहतरीन यैम कूरियर सवार के तौर पर उभरें। आपको पैकेज और कार्गो को पहुंचाने, ज़रूरी सामान इकट्ठा करने और दूर तक फैली इस दुनिया की चुनौतियों पर महारत हासिल करने जैसे टास्क पूरे करने को दिए जाएंगे। मिशन आपकी काबिलियत का इम्तिहान लेंगे, जिनके लिए सही घोड़े, घुड़सवारी का बेहतरीन हुनर, सूझबूझ भरी योजना, संसाधनों को मैनेज करने का हुनर, ज़रूरत के चीज़ों की क्राफ़्टिंग, और ज़बरदस्त निशाने के साथ तीरंदाज़ी के हुनर की आवश्यकता होगी ताकि आप ज़िंदा रह सकें और सफल हो सकें।

उपलब्ध उपलब्धियाँ

Berry Bandit
50 XP
The First Foal
50 XP
Reins of the Future
40 XP
Under the Stars
45 XP
Just One More…
50 XP

हमें फ़ॉलो करें

Epic खिलाड़ी रेटिंग्स

Epic Games ईकोसिस्टम में खिलाड़ियों से ली गई हैं।

4.5

The Legend of Khiimori सिस्टम आवश्यकताएँ

न्यूनतम

अनुशंसित

OS version

Requires a 64-bit processor and operating system OS: Windows 10 64 bit or later (Windows 11 recommended for Intel 12th and 13th gen CPUs)

OS version

Requires a 64-bit processor and operating system OS: Windows 10 64 bit or later (Windows 11 recommended for Intel 12th and 13th gen CPUs)

CPU

Intel Core i7-8700K / AMD Ryzen 7 2700X

CPU

Intel Core i7-10700K / AMD Ryzen 7 3800X

Memory

16 GB RAM

Memory

16 GB RAM

GPU

NVIDIA GeForce GTX 1660 (6GB) / AMD Radeon RX 5600 XT (6GB)

GPU

NVIDIA GeForce RTX 3060 Ti (8GB) / AMD RX 6700 XT (12GB)

DirectX

DirectX 12

DirectX

DirectX 12

Storage

60

Storage

60

Additional input device

Gamepad

Additional Notes

SSD required. Full Shader Model 6.6 (with Atomics) support is required

लॉगिन अकाउंट आवश्यक हैं

Epic ID

सपोर्टेड भाषाएँ

  • ऑडियो: English

  • पाठ: Chinese (Simplified), Chinese (Traditional), English, French, German, Japanese, Polish, Spanish (Spain)

©2025 Mindscape B.V. Published by Mindscape B.V. Developed by Aesir Interactive GmbH and NightinGames UG. Financially supported by FFF Bayern and the budgetary funds of the Free State of Bavaria. Mindscape® and the Mindscape® Logo are registered trademarks of Elementalz B.V. and its affiliates. ©2025 All rights reserved. "The Legend of Khiimori" uses Unreal® Engine. Unreal® is a trademark or registered trademark of Epic Games, Inc. in the United States of America and elsewhere. Unreal® Engine, Copyright 1998 – 2025, Epic Games, Inc. All other marks and trademarks are the property of their respective owners. All rights reserved.

* छूट से पहले अंतिम 30 दिनों में Epic Games Store पर ऑफ़र की गई सबसे कम कीमत