Train Sim World® 6: BNSF GP60M & GP60B

Train Sim World में High Iron Simulations द्वारा जीवंत किए गए “सुपर फ़्लीट” के साथ आगे बढ़ें और कैलिफ़ोर्निया के उद्योगों को अपनी सेवाएँ दें! बेहद शानदार GP60M इंजन, आइकॉनिक BNSF ट्रैक्स पर प्रामाणिक मेनलाइन और लोकल ड्यूटी निभाने के लिए अपने दमदार पम्पकिन स्कीम्स में आ चुका है।

Train Sim World® 6: BNSF GP60M & GP60B

Train Sim World में High Iron Simulations द्वारा जीवंत किए गए “सुपर फ़्लीट” के साथ आगे बढ़ें और कैलिफ़ोर्निया के उद्योगों को अपनी सेवाएँ दें! बेहद शानदार GP60M और इसका बिना केबिन वाला साथी GP60B, आइकॉनिक BNSF ट्रैक्स पर प्रामाणिक मेनलाइन और लोकल ड्यूटी निभाने के लिए अपने दमदार पम्पकिन स्कीम्स में आ चुके हैं।

1990 के दशक की शुरुआत में Santa Fe के लिए निर्मित, GP60M को उनकी “सुपर फ़्लीट” इंटरमोडल ट्रेनों को चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया था। प्रोडक्शन लाइन से कुल 86, 3800 हॉर्सपावर के लोकोमोटिव बनकर तैयार हुए थे - जिनमें से इस बेड़े के 63 इंजनों में वाइड-नोज़ नॉर्थ अमेरिकन केब्स दिए गए थे, जबकि बाकी बचे इंजनों को बिना केबिन वाले B यूनिट्स यानी GP60B के रूप में डिलीवर किया गया था। 1996 में मर्जर के बाद BNSF का हिस्सा बनने पर, वे अपने बाकी बेड़े के साथ ऑरेंज स्कीम में शामिल हो गए और इनमें से कई आज भी सेवा में हैं।

Train Sim World 6 में, GP60M का दमदार और आकर्षक रूप Cajon Pass रूट पर कमान संभालता है, जो कैलिफ़ोर्निया के पथरीले और दुर्गम रास्तों पर इन कम दिखने वाले शक्तिशाली इंजनों को मेनलाइन और लोकल सेवाओं पर चलाने का वास्तविक अनुभव देता है। एक नया Cajon टाइमटेबल आपका इंतजार कर रहा है और साथ ही Cajon और मैट्रोलिंक की San Bernardino Line दोनों के लिए चार नए सिनेरियो का एक सेट भी शामिल है।

GP60M इंजन स्वयं BNSF के H2 और H4 स्कीम्स में सजा है, जिसमें से बाद वाले में इसका रीबिल्ट “Dash 3” कंट्रोल स्टैंड दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, GP60B अभी भी BNSF H1 लाइवरी के पुराने रंगों के साथ थोड़ा पीछे नज़र आता है। इसके पीछे अलग-अलग लोड से लदे नए स्पाइन इंटरमोडल कार्स, साथ ही मल्टी-लाइवरी वाले सीमेंट हॉपर्स और BNSF-ब्रांडेड ऑटोरैक्स जुड़े हुए हैं।

कृपया ध्यान दें: संपूर्ण अनुभव के लिए, हम सुझाव देते हैं कि आपके पास Train Sim World 6: Cajon Pass और San Bernardino Line हो, जो अलग से खरीद के रूप में उपलब्ध हैं।

मुख्य विशेषताएं

  • BNSF H2 & H4 लाइवरीज़ में GP60M डीज़ल लोकोमोटिव

  • BNSF H1 लाइवरी में GP60B केबलेस B-यूनिट

  • बेहद डीटेल वाली, फ़ीचर्स से भरपूर ड्राइविंग कैब, जिसमें मूल और फिर से बनाए गए नियंत्रण शामिल हैं

  • वास्तविक प्रदर्शन, सस्पेंशन और हैंडलिंग

  • ट्रेनिंग सेंटर में एक्सेसिबल ट्यूटोरियल

  • कई लोड के साथ एकदम नई थ्री-यूनिट आर्टिकुलेटेड स्पाइन इंटरमॉडल कार

  • 3x लाइवरी में एक्स-Santa Fe Ga-सीरीज़ सीमेंट हॉपर और BNSF लाइवरी में 89-फ़ुट ऑटोरैक

  • Cajon Pass और San Bernardino Line पर हर एक में 4x सिनेरियो

  • Cajon Pass के लिए एकदम नया, प्रामाणिक टाइम टेबल

  • अतिरिक्त टाइम टेबल लेयर्स में शामिल हैं (हर एक अलग से उपलब्ध है):

  • शरमन हिल से यूनियन पैसिफ़िक सेवाएँ

  • San Bernardino Line से स्टेटिक मेट्रोलिंक इक्विपमेंट

  • Livery Designer, Formation Designer और Scenario Planner के साथ संगत। Creators Club के साथ अपनी रचनाएं शेयर करें

  • Dovetail Games के प्रोप्राइटरी SimuGraph® vehicle dynamics engine और Unreal Engine 4® टेक्नोलॉजी से संचालित

हमें फ़ॉलो करें

Train Sim World® 6: BNSF GP60M & GP60B सिस्टम आवश्यकताएँ

न्यूनतम

अनुशंसित

विंडोज़ OS

64-बिट विंडोज़ 8.1, 10 या विंडोज़ 11

विंडोज़ OS

64-बिट विंडोज़ 8.1, 10 या विंडोज़ 11

विंडोज़ प्रोसेसर

इंटेल Core i5-4690 @ 3.5 GHz या AMD Ryzen 5 1500X @ 3.7 GHz

विंडोज़ प्रोसेसर

इंटेल Core i5-9600K @ 3.7 GHz या AMD Ryzen 5 3600 @ 3.6 GHz

विंडोज़ मेमोरी

8 GB

विंडोज़ मेमोरी

16 GB

विंडोज़ भंडारण

35 GB

विंडोज़ भंडारण

80 GB

विंडोज़ Direct X

DirectX वर्ज़न 10

विंडोज़ Direct X

DirectX वर्ज़न 10

विंडोज़ ग्राफ़िक्स

NVIDIA GeForce GTX 750 Ti या AMD राडेन RX 460 जिसमें 2 GB VRAM या इससे ज़्यादा शामिल है

विंडोज़ ग्राफ़िक्स

NVIDIA GeForce RTX 2060 6 GB या AMD राडेन RX 5700 जिसमें 8 GB VRAM या इससे ज़्यादा शामिल है

विंडोज़ अन्य

माउस और कीबोर्ड या Xbox कंट्रोलर की ज़रूरत है

विंडोज़ अन्य

माउस और कीबोर्ड या Xbox कंट्रोलर की ज़रूरत है

लॉगिन अकाउंट आवश्यक हैं

Epic Games

सपोर्टेड भाषाएँ

  • ऑडियो: अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन

  • टेस्ट: अंग्रेज़ी,फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश- स्पेन, इतालवी, चीनी - सरलीकृत, रूसी, पोलिश, जापानी

©Dovetail Games, a trading name of RailSimulator.com Limited (DTG). Dovetail Games and Train Sim World are trademarks or registered trademarks of DTG. All other trademarks are the property of their respective owners and are used here with permission. Developed and published by DTG. पूरी क्रेडिट लिस्ट TSW संबंधी विकल्प मेनू से एक्सेस की जा सकती है।

प्राइवेसी पॉलिसी (नए टैब में खुलता है)
* छूट से पहले अंतिम 30 दिनों में Epic Games Store पर ऑफ़र की गई सबसे कम कीमत