Train Sim World® 6: Canadian National Oakville Subdivision: Hamilton - Oakville

Train Sim World 2: Canadian National Oakville Subdivision के साथ, लेक ओंटारियो टेरिटरी की शानदार ख़ूबसूरती में स्थापित हलचल भरे फ्रे़ट यार्ड, भारी उद्योगों और क्लासिक मोटिव पावर का अनुभव लें।

Train Sim World® 6: Canadian National Oakville Subdivision: Hamilton - Oakville

Train Sim World® के लिए जारी किया गया TSW के मुताबिक कंटेंट - सुविधाओं के ओरिजनल रिलीज़ पर हो सकता है कि कोई असर न पड़े और सभी नई मुख्य सुविधाओं का उपयोग न किया जा सके।

Train Sim World 2: Canadian National Oakville Subdivision के साथ, लेक ओंटारियो टेरिटरी की शानदार खूबसूरती में स्थापित हलचल भरे फ्रे़ट यार्ड, भारी उद्योगों और क्लासिक मोटिव पावर का अनुभव लें। अपनी ट्रेनों को आज की तरह दर्शाए गए ऐसे रेल नेटवर्क पर ऑपरेट करें, जिसमें रेल मार्ग के किनारे स्थित कई ऐसे उद्योग हैं जहाँ पर रेल द्वारा दैनिक रूप से सेवाएँ दी जाती हैं। उत्कृष्ट विस्तार से पुनर्निर्मित, हर रेल यार्ड, सिग्नल और मीलपोस्ट इतना वास्तविक लगता है कि आप लगभग उन्हें छू सकते हैं।

कैनेडियन नेशनल की इस व्यस्त ओकविल सबडिविज़न पर मालगाड़ी खींचने का ज़िम्मा अब आपका है। ढेर सारे स्विचिंग मूव्ज़ के ज़रिए माल को लोड करके और गंतव्य तक पहुँचाकर विभिन्न इंडस्ट्री की ज़रूरतों को पूरा करने की मुश्किलें प्रबंधित करें। चाहे आप ड्राइव कर रहे हों, सवारी कर रहे हों या सिर्फ़ नज़ारा देख रहे हों, किसी व्यस्त रेलरोड के सभी दृश्यों और ध्वनियों का अनुभव करें।

कैनेडियन नेशनल के मालवाहक बेड़े के दो दमदार इंजनों GP9rm - अपने पुनर्निर्मित विशाल केबिन के साथ आता है - और GP38-2 की कमान सँभालें, ओकविल सबडिविज़न पर माल ढुलाई का काम इन दोनों से ही सँभाले जाते हैं। विशेषज्ञ तकनीकी ज्ञान और वास्तविक विश्व डेटा पर आधारित प्रामाणिक डीज़ल-इलेक्ट्रिक सिमुलेशन के साथ, प्रदर्शन, ध्वनियाँ और अनुभव को इतनी सटीकता से पुनःनिर्मित किया गया है कि यह बिल्कुल वास्तविक जैसा महसूस होता है।

Train Sim World 2: Canadian National Oakville Subdivision सभी क्षमता स्तरों के खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त है, जिसमें नौसिखियों हेतु सुलभ प्रशिक्षण और विशेषज्ञों के लिए उन्नत प्रक्रियाएँ हैं। चाहे आप पहली बार ट्रेन चलाना सीखना चाहते हों या अपने विशेषज्ञ ज्ञान को ताज़ा करना, Train Sim World 2 आपके लिए सबकुछ लेकर आया है। जैसे ही आप कैब में कदम रखते हैं, हर बारीकी को महसूस करें, नियंत्रण संभालें और ओकविल सबडिविज़न के अत्यंत विस्तृत व इमर्सिव वातावरण में अपने सपनों को साकार करें!

चुनें कि आप Train Sim World 2: Canadian National Oakville Subdivision में कैसे खेलना चाहते हैं। नियंत्रण संभालें और आधुनिक बहु-इकाई ट्रेनों में महारत हासिल करें, समय पर संचालन करें, महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें या फिर कंडक्टर बनकर सफ़र का आनंद लें और दुनिया को गुज़रते हुए देखें। क्यों न पूरे ऐक्शन को घटित होते हुए देखें और शानदार स्क्रीनशॉट कैप्चर करें, या फिर खोज पर निकलें और सभी छिपे हुए संग्रहणीयों को ढूँढ़ निकालें? आप जो भी करना चाहें, Train Sim World 2: Canadian National Oakville Subdivision में देखने और अनुभव करने के लिए बहुत कुछ है।

मुख्य फीचर्स:

  • हैमिल्टन और ओकविल के बीच ओकविल सबडिविज़न का 24 मील (41 किमी) का रूट

  • यह बड़े-बड़े रेल यार्डों के साथ व्यापक इंडस्ट्रीज़ से होकर गुज़रता है

  • कैनेडियन नेशनल लाइवरी में GP9rm डीज़ल लोकोमोटिव

  • कैनेडियन नेशनल लाइवरी में GP38-2 डीज़ल लोकोमोटिव

  • 3-बे कवर्ड हॉपर

  • बाई-लेवल ऑटोरैक कार

  • DOT-117 टैंक कार

  • 73 फ़ीट सेंटर बीम कार

  • उच्च-स्तरीय विवरण और विशेषताओं से युक्त, ड्राइविंग कैब्स जो वास्तविक जीवन के प्रदर्शन और संचालन के अनुसार सटीक हैं

  • असली लोकोमोटिव से रिकॉर्ड की गई प्रामाणिक और विस्तृत ध्वनि रिकॉर्डिंग्स

  • जर्नी मोड जिसमें 20 घंटे से अधिक की गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनमें आप महारत हासिल कर सकते हैं

  • इस रूट के लिए छः विस्तृत और दिलचस्प परिस्थितियाँ

  • आपको पूरे 100 कामों को पूरा करना है जिनमें रूट के नक्शे लगाना, खराब लाइटों को ठीक करना, सुरक्षा संकेत लगाना और डीकंटैमिनेशन शावर लगाना शामिल है

  • जल्दी शुरू करने के लिए सुलभ ट्रेनिंग मॉड्यूल

  • विस्तृत 24-घंटे की समय सारिणी

  • डवटेल गेम्स की स्वामित्वयुक्त सिमुग्राफ® वाहन गतिकी इंजन और अनरियल इंजन 4® तकनीक द्वारा संचालित।

हमें फ़ॉलो करें

Train Sim World® 6: Canadian National Oakville Subdivision: Hamilton - Oakville सिस्टम आवश्यकताएँ

न्यूनतम

अनुशंसित

विंडोज़ OS

64-बिट विंडोज़ 8.1, 10 या विंडोज़ 11

विंडोज़ OS

64-बिट विंडोज़ 8.1, 10 या विंडोज़ 11

विंडोज़ प्रोसेसर

इंटेल Core i5-4690 @ 3.5 GHz या AMD Ryzen 5 1500X @ 3.7 GHz

विंडोज़ प्रोसेसर

इंटेल Core i5-9600K @ 3.7 GHz या AMD Ryzen 5 3600 @ 3.6 GHz

विंडोज़ मेमोरी

8 GB

विंडोज़ मेमोरी

16 GB

विंडोज़ भंडारण

35 GB

विंडोज़ भंडारण

80 GB

विंडोज़ Direct X

DirectX वर्ज़न 10

विंडोज़ Direct X

DirectX वर्ज़न 10

विंडोज़ ग्राफ़िक्स

NVIDIA GeForce GTX 750 Ti या AMD राडेन RX 460 जिसमें 2 GB VRAM या इससे ज़्यादा शामिल है

विंडोज़ ग्राफ़िक्स

NVIDIA GeForce RTX 2060 6 GB या AMD राडेन RX 5700 जिसमें 8 GB VRAM या इससे ज़्यादा शामिल है

विंडोज़ अन्य

माउस और कीबोर्ड या Xbox कंट्रोलर की ज़रूरत है

विंडोज़ अन्य

माउस और कीबोर्ड या Xbox कंट्रोलर की ज़रूरत है

लॉगिन अकाउंट आवश्यक हैं

Epic Games

सपोर्टेड भाषाएँ

  • ऑडियो: अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन

  • टेस्ट: अंग्रेज़ी,फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश- स्पेन, इतालवी, चीनी - सरलीकृत, रूसी, पोलिश, जापानी

©Dovetail Games, a trading name of RailSimulator.com Limited (DTG). Dovetail Games and Train Sim World are trademarks or registered trademarks of DTG. All other trademarks are the property of their respective owners and are used here with permission. Developed and published by DTG. पूरी क्रेडिट लिस्ट TSW संबंधी विकल्प मेनू से एक्सेस की जा सकती है।

प्राइवेसी पॉलिसी (नए टैब में खुलता है)
* छूट से पहले अंतिम 30 दिनों में Epic Games Store पर ऑफ़र की गई सबसे कम कीमत