Train Sim World® 6: Expert DB BR 145

अपनी अगली चुनौती स्वीकार करें और TSG के Expert DB BR 145 के साथ सिमुलेशन के अल्टिमेट लेवल पर कदम रखें! अब समय आ गया है कि Train Sim World 6 में माल ढुलाई को उसका स्टडी-लेवल रेंडिशन मिले, जो पहले कभी न देखे गए फ़ीचर्स के पूरे सुइट के साथ आता है!

Train Sim World® 6: Expert DB BR 145

आपके लिए Expert DB BR 101 पेश करने वाली TSG की बेमिसाल प्रतिभा की ओर से, अब अपनी अगली चुनौती स्वीकार करें और Expert DB BR 145 के साथ सिमुलेशन के अल्टिमेट लेवल पर कदम रखें! अब समय आ गया है कि Train Sim World 6 में माल ढुलाई को उसका स्टडी-लेवल रेंडिशन मिले, जो पहले कभी न देखे गए फ़ीचर्स के पूरे सुइट के साथ आता है!

1990 का दशक जर्मनी के रेलवे के लिए बड़े बदलावों का दौर था। इस दौरान पुरानी और पारंपरिक इंजनों को हटाकर नई पीढ़ी की मोटिव पावर को लाया जा रहा था। साथ ही, अलग-अलग विचारधाराओं वाले कई निर्माताओं का Adtranz के तहत विलय किया जा रहा था। जहाँ एक तरफ़ इंटरसिटी ट्रेनों के लिए BR 101, जो मूल रूप से एक ABB डिज़ाइन था, को चुना गया, वहीं माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नया आगमन BR 145 का हुआ। यह इंजन AEG के एक प्रोटोटाइप, BR 128 से विकसित किया गया था।

1997 से 2000 के बीच कुल 103 BR 145s का निर्माण किया गया था। इनका आकर्षक एक्सटीरियर, पिछली पीढ़ी के बॉक्सी और पुराने डिजाइनों की तुलना में एक बिल्कुल अलग और प्रभावशाली रूप पेश करता था। वहीं, इसके हुड के नीचे छिपी तकनीक भी उतनी ही क्रांतिकारी थी। कैब में आधुनिक स्क्रीन और शक्तिशाली एसिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ, इन इंजनों ने यूरोप के माल-ढुलाई बेड़े के कायाकल्प की शुरुआत की। यही नहीं, इन्होंने भविष्य के प्रतिष्ठित TRAXX परिवार के डिज़ाइन को भी प्रेरित किया।

Train Sim World 6 में, TSG का Expert DB BR 145 वे सभी फ़ीचर्स समेटे हुए है जो आपको 101 में पसंद आए थे, जैसे मशीन रूम के साथ फ़ुल इंटरनल सिमुलेशन, इंटरैक्टिव फ़्यूज़ और फ़ॉल्ट सिमुलेशन। लेकिन इतना ही नहीं, इसमें और भी बहुत कुछ नया है! BR 145 में पहली बार शामिल एक्सपर्ट कपलिंग फ़ीचर आपको लोकोमोटिव के बाहर भी व्यस्त रखेगा। अब आप इंजन और वैगन्स के बीच जा सकते हैं, भारी चेन उठा सकते हैं और उसे खुद हुक कर सकते हैं। और हाँ, ब्रेक पाइप्स को जोड़ना बिल्कुल न भूलें! तापमान सिमुलेशन एक्सटीरियर को भी प्रभावित करता है; आपको ठंड में ब्रेक को अनफ़्रीज करना पड़ सकता है। बाहरी फ़्यूज़ भी अब सिमुलेटेड हैं।

BR 145 में न केवल स्टैंडर्ड ड्यूश बान लाइवरी दी गई है, बल्कि RBH ब्लू भी शामिल है, जो Train Sim World के लिए एक बिल्कुल नया फ़्रेट ब्रांड है। इसके अलावा, DB BR 145 का “NV” वेरिएंट भी इसमें शामिल किया गया है, जो यात्री इंजनों के रूप में उनके सीमित उपयोग को दर्शाता है। इस पैक में बिल्कुल नए T3000e कंटेनर फ्लैट्स के साथ-साथ मौजूदा और आम वैगन्स के एक्स्पर्ट-अपग्रेड वर्शन Zacns, Habbiins और Sggmrss 90 भी मिलते हैं।

**कृपया ध्यान दें: पूरे अनुभव के लिए, हम सुझाव देते हैं कि आपके पास बानस्ट्रेके लीपज़िग - ड्रेसडेन रूट उपलब्ध हो, जो एक अलग खरीद के रूप में उपलब्ध है। **

मुख्य फ़ीचर्स

  • BR 145 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव अब DB रेड और RBH ब्लू लाइवरीज़ में उपलब्ध है

  • मालगाड़ी और यात्री गाड़ी दोनों वेरिएंट शामिल हैं, यात्री वेरिएंट में डेस्टिनेशन बोर्ड इक्विपमेंट और पैसेंजर डोर कंट्रोल्स हैं

  • एक्सपर्ट कपलिंग सहित नए एक्सपर्ट फ़ीचर्स

  • फ़ुल इंटरनल और एक्सटरनल सिमुलेशन, जिसमें सभी फ़्यूज़ और कंट्रोल्स शामिल हैं, यहाँ तक कि मशीन रूम भी पूरी तरह फ़ंक्शनल है

  • फ़िज़िक्स का गहन सिमुलेशन, जिसमें तापमान सिमुलेशन और खिड़कियों की डिमिस्टिंग शामिल है

  • एक विस्तृत फ़ॉल्ट सिस्टम, जो रेंडम ढंग से फ़ॉल्ट जनरेट करता है

  • मुश्किल परिस्थितियों के लिए ब्रेक हीट और आइस सिमुलेशन, जिसमें विभिन्न समाधान प्रक्रियाएँ शामिल हैं

  • GSM-R सिमुलेशन, अलग-अलग सेल टावरों तक

  • बिल्कुल वास्तविक PZB डेटा एंट्री, जिसमें केबिन के अंदर एक नया ऑटोमैटिक ब्रेम्सज़ेटल दिया गया है, जो PZB डेटा की गणना करने में मदद करता है

  • अधिक सुलभ फ़ंक्शनैलिटी के लिए एक वैकल्पिक आसान मोड उपलब्ध है

  • एकदम नए T3000e कंटेनर वैगन्स, जो DHL कर्टन-साइडेड ट्रेलर्स के साथ आते हैं

  • अपडेट किए गए Zacns, Habbiins और Sggmrss 90 वैगन्स अब एक्स्पर्ट कपलिंग ऑपरेशन के सपोर्ट के साथ उपलब्ध हैं, जिनमें बेहतर सिमुलेशन और साउंड्स शामिल हैं

  • ट्रेनिंग सेंटर पर 5 विस्तृत ट्यूटोरियल और ऑनलाइन उपलब्ध एक व्यापक मैनुअल

  • बानस्ट्रेके लीपज़िग - ड्रेसडेन के लिए 4 सिनेरियो और एक वैकल्पिक विशेषज्ञ टाइमटेबल

  • टाइमटेबल अब स्टैंडर्ड DB BR 101 के स्थान पर एक्स्पर्ट DB BR 101 का उपयोग करता है

  • BR 145 उपयुक्त माल ढुलाई सेवाओं के लिए कई जर्मन टाइमटेबल्स में सब्स्टिट्यूट के रूप में काम करता है

  • Free Roam में ट्रेन पर जर्मनी और उससे आगे की यात्रा करें

  • लाइवरी डिज़ाइनर और सिनैरियो प्लानर के साथ संगत। अपनी कृतियों को Creators Club के साथ शेयर करें

  • Dovetail Games के प्रोपराइटरी SimuGraph® व्हीकल डायनेमिक्स इंजन और Unreal Engine 4® टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित

हमें फ़ॉलो करें

Train Sim World® 6: Expert DB BR 145 सिस्टम आवश्यकताएँ

न्यूनतम

अनुशंसित

विंडोज़ OS

64-बिट विंडोज़ 8.1, 10 या विंडोज़ 11

विंडोज़ OS

64-बिट विंडोज़ 8.1, 10 या विंडोज़ 11

विंडोज़ प्रोसेसर

इंटेल Core i5-4690 @ 3.5 GHz या AMD Ryzen 5 1500X @ 3.7 GHz

विंडोज़ प्रोसेसर

इंटेल Core i5-9600K @ 3.7 GHz या AMD Ryzen 5 3600 @ 3.6 GHz

विंडोज़ मेमोरी

8 GB

विंडोज़ मेमोरी

16 GB

विंडोज़ भंडारण

35 GB

विंडोज़ भंडारण

80 GB

विंडोज़ Direct X

DirectX वर्ज़न 10

विंडोज़ Direct X

DirectX वर्ज़न 10

विंडोज़ ग्राफ़िक्स

NVIDIA GeForce GTX 750 Ti या AMD राडेन RX 460 जिसमें 2 GB VRAM या इससे ज़्यादा शामिल है

विंडोज़ ग्राफ़िक्स

NVIDIA GeForce RTX 2060 6 GB या AMD राडेन RX 5700 जिसमें 8 GB VRAM या इससे ज़्यादा शामिल है

विंडोज़ अन्य

माउस और कीबोर्ड या Xbox कंट्रोलर की ज़रूरत है

विंडोज़ अन्य

माउस और कीबोर्ड या Xbox कंट्रोलर की ज़रूरत है

लॉगिन अकाउंट आवश्यक हैं

Epic Games

सपोर्टेड भाषाएँ

  • ऑडियो: अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन

  • टेस्ट: अंग्रेज़ी,फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश- स्पेन, इतालवी, चीनी - सरलीकृत, रूसी, पोलिश, जापानी

©Dovetail Games, a trading name of RailSimulator.com Limited (DTG). Dovetail Games and Train Sim World are trademarks or registered trademarks of DTG. All other trademarks are the property of their respective owners and are used here with permission. Developed and published by DTG. पूरी क्रेडिट लिस्ट TSW संबंधी विकल्प मेनू से एक्सेस की जा सकती है।

प्राइवेसी पॉलिसी (नए टैब में खुलता है)
* छूट से पहले अंतिम 30 दिनों में Epic Games Store पर ऑफ़र की गई सबसे कम कीमत