लेख

Cronos: The New Dawn Gamescom हैंड्स-ऑन The Thing, Dead Space के लिए एक लव लेटर है

A
Alyssa Mercante
21 अग॰ 2025
Cronos: The New Dawn शुरुआत से ही आपको अपनी ओर खींच लेती है। जब Bloober Team के आगामी साइंस-फ़िक्शन एडवेंचर गेम ने Gamescom ओपनिंग नाइट लाइव में धूम मचाया, उसके कुछ घंटो बाद मुझे इस बहुप्रतीक्षित गेम को खेलने का मौका मिला, जो स्टूडियो के ट्रेडिशनल हॉरर गेम से अलग है। अगर आप किसी ऐसी चीज़ की तलाश में हैं जिससे आपको ऐसा लगे कि Resident Evil, Dead Space, और The Thing की एक ईस्टर्न यूरोपियन लवचाइल्ड थी, तो Cronos आपकी यह तलाश पूरा कर सकती है।

Cronos में, एक ऐसी वुमन है जिसका ना कोई चेहरा है, ना कोई नाम, जिसे बस ट्रैवेलर के रूप में जाना जाता है, यह पोलैंड के इस राख से ढके वर्शन में उन लोगों की तलाश में घूमती है, जिन्हें उसे अपने मिस्टीरियस एम्प्लोयर के लिए निकालना है। को-गेम डायरेक्टर वोज्शिएक पिएज्को ने मुझे बताया, “आपको बिल्कुल भी नहीं मालूम कि ट्रैवेलर क्या है।” “आपको पता है कि वह कोल्ड, बहुत स्ट्रिक्ट, बिल्कुल मिलिट्री वालों की तरह, एकदम रोबॉट जैसी है, लेकिन आप उसे और उसकी जर्नी को जैसा समझते हैं वह आख़िर तक नाटकीय ढंग से बदलती है।”

लेकिन सबसे पहले तो वह सिर्फ एक ट्रैवेलर है और आपको पूरी तरह से नहीं मालूम है कि वह क्या कर रही है और क्यों कर रही है। शानदार तरीके से, Cronos’ की कोल्ड ओपनिंग आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने के लिए मजबूर करती है जो लगते तो प्रभावी हैं, लेकिन यह साफ़ नहीं है कि उनसे क्या होगा।

शुरुआत में एक आवाज़ गूंजती है, “उनके मन की सुनो जो नहीं बोलेंगे।” उसके बाद, ब्लैक एंड व्हाइट न्यूज़रील्स के धमाकेदार दृश्य—विस्फ़ोट, गैस मास्क, डेथ, और बीच-बीच में स्पेसशिप के धरती पर गिरने की आवाज़ें सुनाई देती हैं। रोबॉट जैसी आवाज कहती है, “लाजरस प्रोटोकॉल लागू” और फिर मुझसे कहती है कि मुझसे पहले वाले (जो भी हो) मर चुके हैं और मुझे उनकी जगह लेनी है। ट्रैवेलर के सामने मौजूद मॉनीटर पर रोर्शाक टेस्ट की एक सीरीज़ पॉप अप होती है और उन सभी में केवल दो ऑप्शन चुनना है। फिर, कुछ आसान सवाल जैसे कि "आपका उद्देश्य क्या है", और यह गेम केवल “मार्ग प्रशस्त करें” या “उन्हें वापस लाएं” जैसे अस्पष्ट उत्तर प्रदान करती है। मैं सभी सवालों पर विचार करता हूं और यह जानने की कोशिश करता हूं कि ये ऑप्शन मुझे एक ऐसी गेम में कैसे प्रभावित कर सकते हैं, जिसके प्लॉट के बारे में मेरा अभी कोई कॉन्सेप्ट नहीं है।
 
पिएज्को कहते हैं, “मुझे लगता है कि हमने इस गेम के लिए यह कोल्ड ओपनिंग बनाने का जोख़िम उठाया।” और यह सफल रहा।

जब तक मैं इन सवालों (जिनमें से आखिरी है वर्ड एसोसिएशन का लाइटनिंग राउंड) को पूरा करूं, तब तक मैं इस डार्क और राख से ढंके पोलैंड को एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हूं। Control में Jesse Faden की तरह शिफ़्ट और चेंज हो सकने वाली हैंडगन से लैस होकर, आप अपने से पहले वालों के अवशेषों की तलाश में इस बंजर भूमि में कदम रखते हैं। शुरू-शुरू में, यह Resident Evil या Dead Space गेम की तरह लगती है क्योंकि आप क्रैक्स के बीच में घुसते हैं, सप्लाई के लिए खाली घरों की खोज करते हैं और अपनी छोटी इन्वेंट्री को मैनेज करते हैं, लेकिन जब आप दुश्मनों से भिड़ना शुरू कर देते हैं, तो Cronos अपनी इंस्पिरेशंस से काफी हद तक अलग हो जाता है।

Cronos’ के दुश्मन Orphans के नाम से प्रसिद्ध हैं और वे घिनौने, इंसानों जैसे दिखने वाले मॉन्स्टर्स हैं, जिनके शरीर पर अजीबोगरीब लटें हैं, वो लगते तो जाने-पहचाने हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप यहां नेक्रोमोर्फ़्स का एक-एक अंग नहीं नष्ट कर रहे हैं, और शुरू में, लगता है कि Orphan को मारना बहुत सरल है—मैं पहले वाले को कुछ शॉट्स में मार देता हूं जो दरवाजे को तोड़कर मुझ पर झपटता है (जिससे मेरे लिए वह रास्ता आराम से खुल जाता है, जिसकी मुझे जरूरी है)। लेकिन बाद में, आपको एहसास होता है कि, John Carpenter’s The Thing की तरह, ये अजीब जीव एक साथ मिलकर एक बड़ा पहाड़ जैसा आकार ले लेते हैं। अगर आप Orphans के अवशेषों को नष्ट नहीं करते हैं, तो एक जिंदा दुश्मन मरे हुए को खा जाएगा और उसकी क्षमताओं को सोख लेगा।
Cronos नेस्ट
पिएज्को बताते हैं, “हम इसे और अधिक टेक्टिकल टेरिटरी में ले जाते हैं, इसलिए आपको गेम में बहुत ज्यादा सटीकता की जरूरत नहीं होती है; आपको सोचने की जरूरत होती है।” “गेम में आगे चलकर, आपको अलग प्रकार के दुश्मन दिखाई देंगे और आप पहले किसे मारेंगे? शायद आप सोचें, ‘ठीक है, मैं शूटर को मार दूंगा,’ लेकिन उसके बाद बख्तरबंद आदमी उस शरीर को सोख सकता है और वह उसकी क्षमता को भी सोख लेगा और उसके बाद आपको एक बख्तरबंद शूटर की तरह लड़ना होगा। इसकी वजह से ज्यादा टैक्टिकल डिसीजन लेना पड़ता है।”

और जो सीमित संसाधन उपलब्ध हैं, उनके साथ, आपको न केवल अपने गोला-बारूद को बचाना है बल्कि आइटम्स को भी सोच-समझकर तैयार करना है। हेल्थ पैक तैयार करने में गोला-बारूद जैसे संसाधनों का ही इस्तेमाल होता है, जिससे खिलाड़ियों को एक लेवल का विकल्प मिलता है: क्या आप इन चीजों के लिए पर्याप्त धातु वाले कमरे में भागेंगे, या आप यह पक्का करेंगे कि आप सीधे खड़े रह सकें?

“हममें से कुछ लोग 80 के दशक में बड़े हुए हैं, इसलिए यह न केवल सर्वाइवल हॉरर गेम्स (आपने Resident Evil जैसी वाइब्स देखीं, Dead Space वाइब भी है) के लिए बल्कि उस दशक के लिए भी एक लव लेटर है। स्टोरी की थीम, एस्थेटिक्स, हम इन सभी चीजों को जोड़ते हैं, यह बिल्कुल ऐसा है जैसे हम अपनी यादों के साथ एक दुकान में हैं और कह रहे हैं ‘मुझे यह भी चाहिए और यह भी चाहिए।’”

Cronos: The New Dawn कुछ बेहतरीन हॉरर (गेम्स, मूवीज़ आदि) का एक मिश्रण जैसा लगती है। हालांकि मुझे इसका केवल एक छोटा से हिस्सा ही खेलने को मिला, लेकिन मैं पहले से ही देख सकता हूं कि Orphans की भीड़ देखकर खिलाड़ी कितनी आसानी से अभिभूत हो जाएंगे और कितनी मजेदार अराजकता पैदा होगी। मैं नहीं जानता था कि मैं Cronos के साथ क्या करने जा रहा हूं, लेकिन अब मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मुझे इसका इंतजार है।

आप अब Epic Games Store पर इस गेम को पहले से खरीद सकते हैं।
Gamescom बैनर लोगो के साथ