
खबरें
Out of Words के निर्माता लगातार मिल रही सकारात्मक प्रशंसक प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं
B
Brian Crecente
यह वीडियो WiredFly के कलाकारों की टीम के क्लोज़-अप शॉट्स से शुरू होता है, जिसमें वे गेम की दो प्रमुख कठपुतलियों: Karla और Kurt की बारीक से बारीक चीजों को बड़ी ही कुशलता एवं सावधानी से छूते और व्यवस्थित करते नज़र आ रहे हैं। हम देखते हैं कि उँगलियों से एक पैर का मोज़ा आराम से खींचा जा रहा है, और चिमटी की मदद से एक छोटी सी जैकेट पर लगी छोटी सी ज़िप को बड़े आराम से ऊपर की ओर खींचा जा रहा है। और फिर दोनों कैरेक्टर का एक शॉट आता है, जिसमें दोनों का मुँह नहीं है और दोनों सीधे कैमरा की ओर देख रहे हैं।
इसके बाद गेम का एक स्टॉप-मोशन एनिमेटेड सीन शुरू होता है, जिसमें Prince नाम का कैरेक्टर है, और फिर गेमप्ले के लगातार कई शॉट्स आते हैं।
गेम के डिज़ाइन लीड, Jeff Sparks, ने Epic Games Store News को बताया, "Prince ही इस शो का असली सितारा है क्योंकि वह Kurt और Karla को नए नाम देने की जिम्मेदारी खुद उठा लेता है।" "हम अंत में गेमप्ले से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी लेकिन मजेदार चीज़ों की झलक भी दिखाते हैं। क्या आपने हमारे प्यारे Elder Carp नाम के कैरेक्टर को क्लोज़-अप के लिए तैरकर आते हुए देखा? या शायद मेरे कुछ पसंदीदा नए क्रीचर, सर्चलाइट फ़्रॉग्स! संभल कर रहना! दिखाने के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि लोगों को आगे आने वाली इन सभी बेहतरीन चीज़ों की ये शुरुआती झलकियाँ वाकई पसंद आएँगी।"
गेम के डायरेक्टर Johan Oettinger ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके अंदर के फ़िल्म डायरेक्टर को वो सब चीज़ें दिखाकर बहुत खुशी मिलती है जिनपर उनकी टीम काम कर रही है।
उन्होंने कहा, "हम इस वीडियो में कुछ ऐसी घटनाओं से पर्दा उठा रहे हैं, जिन पर हम अल्टरनेटिव कैमरा फ़्रेमिंग और एंगल्स के साथ काम कर रहे हैं।"
यह कोऑपरेटिव प्लेटफ़ॉर्म एडवेंचर गेम WiredFly के स्टॉप-मोशन एनिमेशन आर्टिस्ट्स और Kong Orange के गेम डेवलपर्स का को-क्रिएशन है और इसे Epic Games द्वारा पब्लिश किया जा रहा है।
Summer Game Fest के दौरान, मुझे Oettinger से चैट करने का मौका मिला था कि कैसे गेम की प्रेरणादायक और मनमोहक कला का इस्तेमाल न केवल गेम की स्टोरी को मज़बूत बनाने, बल्कि गेम के मकैनिक्स के साथ गहराई से कनेक्ट होने के लिए भी किया गया।
लेकिन स्टूडियो को बहुत अधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया जून के उस इंटरव्यू के बाद ही मिली। Sparks ने कहा कि इससे पूरी टीम चकित रह गई।
उन्होंने कहा "जैसा कि हमें उम्मीद थी, जो लोग हमारे साथ खेलने बैठे, उन्हें यह बहुत पसंद आई।" "कुछ मामलों में, यह उनके लिए बहुत ही भावनात्मक अनुभव था, जो हमारे इस विश्वास की पुष्टि करते हैं कि हम सच में किसी खास चीज़ पर काम कर रहे हैं।
Hideo Kojima के साथ खेलने और उनकी ओर से इतनी शानदार समीक्षा मिलने की बात पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा था!"
Kojima ने गेम के साथ समय बिताने के बाद, सोशल मीडिया पर लिखा कि Out of Words "simple, gentle and beautiful" है।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "यह उस तरह का गेम है, जिसकी जरूरत हमें ऐसे दौर में है जब हम सोशल मीडिया पर 'शब्दों' का असली मतलब खो चुके हैं।"
Oettinger ने कहा कि टीम के सभी सदस्य "इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर अपने आप को धन्य मानते हैं।"
उन्होंने कहा "हम कुछ ऐसा कर रहे हैं जिस पर हम विश्वास करते हैं, जो हमें शानदार लगता है और यह वो तरीका है जिससे हम यह कर सकते हैं।" "और हमें हर रोज़ उसी को ध्यान में रखकर निर्णय लेने होते हैं और चीज़ें बनानी होती हैं। इसी तरीके से यह गेम बनता है।
अगर हम इसे सफलतापूर्वक पूरा करना चाहते हैं, तो हम इसे किसी और तरीके से नहीं कर सकते, इसलिए यह जानकर कि बाहर के लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं, हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।"
Sparks ने कहा कि वैसे तो गेम को डेवलप करते हुए कई साल बीत चुके थे, लेकिन इस सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उस क्रिएटिव प्रोसेस को और मज़बूत किया जिसका इस्तेमाल स्टूडियो 'Out of Words' को बनाने के लिए कर रहा है।
उन्होंने अपनी बात में जोड़ा, "यह एक बहुत मेहनत वाला प्रोजेक्ट है, जिसमें हम हर पल बहुत सारा प्यार और दुलार डालते हैं।" "इस वर्ल्ड का हैंडक्राफ़्टेड नेचर, स्टोरी और मकैनिक्स के बीच जानबूझ कर किया गया ओवरलैप— यह एक लंबा प्रोसेस है, मेहनत वाला काम है।"
इसने Oettinger के लिए यह भी पक्का कर दिया कि टीम गेम के जिस भी चीज़ पर काम कर रही है—इसके इमोशन, विज़ुअल, गेम डिज़ाइन और और नैरेटिव—मिलकर एक ऐसा संगम बना रहे हैं जो अपने अलग-अलग हिस्सों से कहीं ज़्यादा बेहतर है।
उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को एक साथ इन सब में डूबते हुए देखना बहुत संतोषजनक था।"
Out of Words, वर्ष 2026 में Epic Games Store पर रिलीज़ होगी और Sparks चाहते हैं कि जो लोग इसे खोलने के लिए इंतजार कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि "म्यूज़ीशियन से लेकर डेवलपर्स तक और पूरे स्टूडियो में मौजूद सभी लोग" इस गेम को सचमुच खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
"हम खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों के इस यात्रा पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही Kurt और Karla साथ मिलकर Vokabulantis की विचित्र दुनिया से गुज़रते हैं, अपनी आवाज़ वापस पाने की कोशिश करते हैं और अपने बदलते रिश्ते को तलाशते हैं, वैसे-वैसे हम आशा करते हैं कि दोनों खिलाड़ी उनके साथ... और आपस में भी एक सच्चा जुड़ाव महसूस करेंगे।"
Johan Oettinger ने आगे कहा कि इस गेम को लेकर उनका एक अधिक व्यक्तिगत लक्ष्य भी है।
"मेरा हमेशा यह लक्ष्य रहता है कि हम जो कुछ भी करते हैं, उसे 12 साल के Johan की नज़र से देखूँ और जांचूं कि जो चीज़ें हम रिलीज़ करते हैं, क्या उन्हें देखकर वह अभी भी हैरान रह जाता है। वह बहुत आलोचना करने वाला है, लेकिन यह ट्रेलर निश्चित रूप से निशाने पर लगा।"