Chicken Run: एग्सट्रैक्शन

चुपके से घुसें, प्लान बनाएं, और भाग निकलें — क्योंकि दांव बड़े हैं और हंगामा होना तय है!

गड़बड़ हालात में खास हीरो चाहिए होते हैं!

Chicken Run: Dawn of the Nugget के डरावने इवेंट्स से बच निकलने के बाद, चिकन गैंग अब एक नए धमाकेदार एडवेंचर के साथ लौट आया है, और इस बार साफ़ हो गया है कि मेनू में सिर्फ़ नगेट्स ही नहीं थे - चिकेन्स अब भी खतरे में हैं!

मौली, रॉकी, फ़्रिज़ल और उसके गैंग की कमान संभालें, जो पकड़े गए चिकेन्स को आज़ाद कराने के लिए पांच खतरनाक, किले जैसे फ़ार्म्स में चुपके से घुसते हैं, दौड़ लगाते हैं और ज़रूरत पड़ने पर भिड़ भी जाते हैं.

लेकिन ध्यान रहे — जब तक चूज़े अंडे से बाहर न आ जाएं, उनकी गिनती न करें! आपको बेवकूफ़ गार्ड्स को चकमा देना होगा, चौकस CCTV कैमरों से बचना होगा और पागल पोल्ट्री की दुश्मन सेना का सामना करना होगा.

दांव बहुत बड़े हैं, चिकेन्स तेज़ हैं और धमाके तो तय हैं.

क्या आप तैयार हैं?

चुपके से काम करें - कूड़ेदान में छिप जाएं, ट्रैफ़िक कोन बन जाएं, या फिर घबराकर भाग जाएं. जो काम आए, वही सही.

ज़बरदस्त भागम-भाग - उन चिकेन्स को आज़ाद करें और हंगामा मचने दें. बेशक, चिकेन्स उड़ नहीं सकते, लेकिन जब पकड़े जाने का डर हो… तो उड़ान भरनी ही पड़ती है.

को-ऑप में हंगामा तय है - दो प्लेयर्स के को-ऑप में टीम बनाकर पहेलियां सुलझाएं, मस्ती करें, और गलती से (या जानबूझकर) अपने फ़्रेंड के भागने वाले प्लान की ऐसी की तैसी कर दें.

एवियन्स असेम्बल - हर मिशन के लिए चिकेन्स की खास टीम बनाएं, जिसमें अलग-अलग खूबियां, खास पावर्स और मज़ेदार गैजेट्स हों.

100% Chicken Run - Aardman Animations की एक नई रोमांचक कहानी के लिए तैयार हो जाएं — जिसमें होंगे शातिर विलेन, चौंकाने वाले ट्विस्ट और भरपूर मज़ेदार पागलपन!

उपलब्ध उपलब्धियाँ

छिपी हुई उपलब्धियाँ
25 XP
छिपी हुई उपलब्धियाँ
25 XP
छिपी हुई उपलब्धियाँ
25 XP
छिपी हुई उपलब्धियाँ
50 XP
छिपी हुई उपलब्धियाँ
25 XP

Chicken Run: एग्सट्रैक्शन सिस्टम आवश्यकताएँ

न्यूनतम

अनुशंसित

OS version

Windows 10 64-Bit

OS version

Windows 10 64-Bit

CPU

AMD Ryzen 5 2500X / Intel Core i5-8400

CPU

AMD Ryzen 5 2600X / Intel Core i5 8600k

मेमोरी

8GB

मेमोरी

8GB

GPU

AMD Radeon R9 280 / Nvidia GTX 960

GPU

AMD Radeon R9 390x / Nvidia GTX 980

DirectX

DirectX 11

DirectX

DirectX 11

लॉगिन अकाउंट आवश्यक हैं

Epic ID

सपोर्टेड भाषाएँ

  • ऑडियो: अंग्रेज़ी

  • पाठ: चीनी (परंपरागत), अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, स्पैनिश (स्पेन), पुर्तगाली (ब्राज़ील), स्पैनिश (लैटिन अमेरिका), पोलिश, जापानी, कोरियाई, तुर्की

© 2025 Aardman Animations Limited. Published by Outright Games Limited. All Rights Reserved.

प्राइवेसी पॉलिसी (नए टैब में खुलता है)
* छूट से पहले अंतिम 30 दिनों में Epic Games Store पर ऑफ़र की गई सबसे कम कीमत