Tennis Manager 26
शैलियाँ
सुविधाएँ
अब तक के सबसे एडवांस टेनिस मैनेजमेंट अनुभव का आनंद लें। अपनी एकेडमी मैनेज करें और जूनियर से प्रो लेवल तक के बेस्ट खिलाड़ियों को शामिल करें!
गेम ओवरव्यू
अपनी खुद की एकेडमी बनाएँ या उसे मैनेज करें। उभरते टैलेंट को तराशें, बेस्ट स्टाफ़ को हायर करें, स्काउटिंग पर नज़र रखें और ट्रेनिंग प्लान को कस्टमाइज़ करें। अपने बजट को मैनेज करें और कॉम्पिटिशन से आगे रहने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं में निवेश करें।
ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाएँ। रैंकिंग में ऊपर पहुँचें, बोर्ड को इम्प्रेस करें और नेशनल टीम का कैप्टन बनने का मौका पाएँ, ताकि आप अपने देश को इंटरनेशनल लेवल पर कामयाबी दिला सकें।
रियल टाइम में कोचिंग दें। अपग्रेडेड 3D मैच इंजन के जरिए हर पॉइंट को लाइव फ़ॉलो करें, मौके पर ही अपनी स्ट्रेटेजी बदलें और अपने प्लेयर्स को हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार करें।
बिल्कुल नया MY PLAYER करियर मोड ट्राई करें। टेनिस की दुनिया के नए राइजिंग स्टार बनें। अपना अवतार क्रिएट और कस्टमाइज़ करें, RPG-स्टाइल प्रोग्रेसिव सिस्टम से स्किल्स अपग्रेड करें, अपनी ब्रांड इमेज और एंडोर्समेंट्स को मैनेज करें और कोर्ट के अंदर और बाहर GOAT का स्टेटस हासिल करें।
इस सीजन में क्या नया है
मैनेजर्स के लिए नया री-डिज़ाइन किया गया इंटरफ़ेस
Tennis Manager 26 में, अब तक के सबसे स्मूद और सहज अनुभव के लिए इंटरफ़ेस को पूरी तरह बदल दिया गया है। गहराई और ज़रूरी जानकारी को बरकरार रखते हुए नेविगेशन को आसान बनाया गया है, ताकि आपको बार-बार इधर-उधर भटकना न पड़े।
अब सब कुछ काफी क्लियर, तेज़ और बेहतर ढंग से ऑर्गनाइज़्ड है, जिससे आप अपनी एकेडमी और प्लेयर्स को पहले से कहीं ज्यादा एफ़िशिएंट तरीके से मैनेज कर पाएंगे। एक नई होम स्क्रीन आपको टेनिस की दुनिया का इंस्टेंट ओवरव्यू देती है, जिससे आप एक नज़र में मुख्य रिज़ल्ट्स, आगामी इवेंट्स और अहम जानकारियों का अपडेट पा सकते हैं।
नए ड्रॉपडाउन मेन्यू की मदद से गेम में आसानी से नेविगेट करें और पुरुषों, महिलाओं या जूनियर सर्किट्स में महज कुछ क्लिक के साथ अपने प्लेयर्स को मैनेज करें।
यह गेम अब पुर्तगाली, रूसी और सरलीकृत चीनी जैसी नई भाषाओं को भी सपोर्ट करता है, जिससे Tennis Manager 26 अब पूरी दुनिया के लिए एक्सेसिबल है।
Tennis Manager 26 को सिर्फ़ एक लक्ष्य के साथ डिज़ाइन किया गया है: प्लेयर्स और मैनेजर्स के अनुभव को सबसे ऊपर रखना।
एक नया गेम मोड: My Player
अब PC और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध, My Player आपको सीधे एक उभरते टेनिस स्टार की भूमिका में ले आता है।
अपने सपनों का खिलाड़ी बनाएँ, रैंकिंग में टॉप पर पहुँचें और दुनिया के दिग्गजों का सामना करें।
एक प्रो एथलीट के तौर पर हर फ़ैसला आपका है: किसी क्लब के साथ जुड़ें, नेशनल फ़ेडरेशन का हिस्सा बनें या किसी नामी एकेडमी में ट्रेनिंग लें, फ़ैसला आपका है।
कड़ी मेहनत करें, RPG की तरह दमदार स्किल्स अनलॉक करें और अपने विरोधियों को मात देने के लिए अपना गेम प्लान खुद तैयार करें।
कोर्ट पर अपनी हार्ट रेट मैनेज करें, टैक्टिक्स में बदलाव करें और मैच के बड़े मौकों पर मानसिक रूप से मजबूत बने रहें।
मैच जीतें, टूर्नामेंट्स पर दबदबा बनाएँ और कोर्ट के अंदर-बाहर अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाएँ। क्या आप शिखर पर पहुँचकर असली GOAT बन पाएंगे?
प्रो की तरह मैनेज करने के लिए नए ट्रैकिंग टूल्स!
Tennis Manager 26 आपके मैनेजमेंट एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाने के लिए नए फ़ीचर्स लाया है।
नया Notes टैब आपको पूरे सीज़न के दौरान अपने ऑब्ज़र्वेशन, टारगेट और खास प्लेयर्स का रिकॉर्ड रखने में मदद करता है, यह हर सीरियस मैनेजर के लिए एक ज़रूरी टूल है।
नया Leaders & Classes सिस्टम आपको खिलाड़ियों की परफ़ॉर्मेंस का बारीकी से विश्लेषण करने देता है। सर्व, रिटर्न और प्रेशर पॉइंट्स जैसे की-एरियाज़ में टॉप परफ़ॉर्मर्स को ट्रैक करें और देखें कि आपका खिलाड़ी अपनी क्लास के दूसरों के मुकाबले कहाँ खड़ा है।
मैच-डे के अनुभव को भी शानदार बनाया गया है: अब बेहतर प्री-मैच ब्रीफ़िंग, टैक्टिकल सुझावों वाली स्ट्रैटेजिक इनसाइट रिपोर्ट्स और एक ज़्यादा डायनेमिक इन-मैच इंटरफ़ेस का आनंद लें।
हर चीज़ को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि आपको अपनी स्ट्रेटेजी पर पूरा कंट्रोल मिले।
पहले से कहीं ज़्यादा कस्टमाइज़ेशन
5,000 से ज़्यादा रियल या फ़िक्शनल प्रोफ़ाइल्स में से अपना खिलाड़ी चुनें और दुनिया भर के 2,000+ टूर्नामेंट्स में हिस्सा लें।
Tennis Manager 26 में 125+ नए इक्विपमेंट्स जोड़े गए हैं: रैकेट, आउटफ़िट, जूते और बहुत कुछ, ताकि आप 2026 सीज़न के लिए अपने खिलाड़ी को परफ़ेक्ट लुक दे सकें।
Editor अभी भी उपलब्ध है, जो आपको अपनी गेमिंग दुनिया पर पूरा कंट्रोल देता है। अब करियर शुरू करते समय आप कई खिलाड़ी क्रिएट कर सकते हैं या उन्हें किसी दूसरी सेवफ़ाइल से इम्पोर्ट कर सकते हैं; आप उन्हें अपनी एकेडमी में रख सकते हैं या उन्हें खुद से आगे बढ़ने के लिए छोड़ सकते हैं!
Tennis Manager 26 टेनिस मैनेजमेंट का अल्टिमेट एक्सपीरियंस है। अब तक के सबसे कम्पलीट टेनिस सिम्युलेशन में उतरें और दुनिया भर के मैनेजर्स और फ़ैन्स की कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
अपनी टैक्टिक्स शेयर करें, अपनी एकेडमी की कामयाबी दिखाएँ और ग्लोबल लेवल पर दूसरे खिलाड़ियों के साथ आइडियाज़ एक्सचेंज करें।
आगामी फ़ीचर्स और कंटेंट के लिए हमें Discord और सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें!
उपलब्ध उपलब्धियाँ
Tennis Manager 26 सिस्टम आवश्यकताएँ
न्यूनतम
अनुशंसित
OS version
विंडोज़ 10 64-बिट
OS version
विंडोज़ 10 64-बिट
CPU
AMD Ryzen 3 / Intel i3 (डुअल-कोर 2.5 GHz)
CPU
AMD Ryzen 5 / Intel i5 (क्वाड-कोर 2.8 GHz)
मेमोरी
8 GB
मेमोरी
16 GB
GPU
6GB, ATI Radeon R9 / NVIDIA GeForce GTX 960
GPU
8GB, AMD Radeon R9 Fury / NVIDIA GeForce GTX 1060
DirectX
DirectX 11
DirectX
DirectX 11
स्टोरेज
4 GB
स्टोरेज
4 GB
लॉगिन अकाउंट आवश्यक हैं
Epic ID
सपोर्टेड भाषाएँ
ऑडियो: लागू नहीं
पाठ: अंग्रेज़ी, चीनी (सरलीकृत), फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, स्पैनिश (लैटिन अमेरिका), स्पैनिश (स्पेन)
© Rebound Capital Games 2026 All Rights Reserved. Published by Rebound Capital Games. Developed by Rebound Capital Games. Rebound Capital Games and the Rebound Capital Games logo are either registered trademarks or trademarks of Rebound Capital Games or its affiliates. Rebound Capital Games is registered in the European Union Intellectual Property Office. Tennis Manager, the Tennis Manager logo, Rebound Capital Games and the Rebound Capital Games logo are either registered trademarks or trademarks of Rebound Capital Games. All other company names, brand names and logos are property of their respective owners.