
Epic पुरस्कार के साथ पाएं 20% वापस: सर्वश्रेष्ठ गेम्स और आगामी हिट्स

Epic पुरस्कार कमाना आसान भी है और फायदेमंद भी! जब आप Epic के भुगतान सिस्टम का उपयोग करते हैं, तो गेम्स, ऐड-ऑन्स और वर्चुअल मुद्रा पर की गई खरीदारियों पर आपको 20% वापस मिलता है। इन पुरस्कारों का उपयोग भविष्य की खरीदारियों में किया जा सकता है। समझ नहीं आ रहा क्या चुनें? तो नीचे हमारे प्रमुख सुझावों और कुछ अतिरिक्त आगामी हिट टाइटल्स के बारे में अवश्य पढ़ें।
चाहे आप बड़े AAA ब्लॉकबस्टर खरीद रहे हों, इंडी क्लासिक्स चुन रहे हों या किसी आगामी हिट्स को पहले से खरीद रहे हों, आपको हर बार Epic पुरस्कार मिलेंगे। ये आमतौर पर आपकी खरीदारी के 14 दिन बाद प्रदान किए जाते हैं, लेकिन कुछ कॉन्टेंट में ये तुरंत भी मिल सकते हैं।
(वर्चुअल मुद्रा और सब्सक्रिप्शन जैसे) नॉन-रिफंडेबल कंटेंट पर तुरंत मिलने वाले पुरस्कार खरीदारी पूरी होने के बाद मिलते हैं। जब आप Fortnite, Rocket League, Fall Guys या Genshin Impact और Wuthering Waves जैसे अन्य टाइटल्स में वर्चुअल मुद्रा को Epic के भुगतान सिस्टम के माध्यम से खरीदते हैं, तो आपको 20% Epic पुरस्कार तुरंत वापस मिलेंगे। हम आपको सुझाव देंगे कि आप FAQ अवश्य देखें, जहाँ सभी विवरण स्पष्ट रूप से समझाए गए हैं।

हम आपको अपना बैलेंस चेक करने की भी सलाह देंगे, शायद आपके पास पहले से कुछ खर्च करने लायक हो। और यदि नहीं… तो नीचे दिए गए कुछ सबसे रोमांचक नए रिलीज़ और पहले से खरीदने योग्य टाइटल्स को ब्राउज़ करें। ये तो हमारी ओर से सिर्फ कुछ शुरुआती सुझाव हैं, लेकिन Epic Games Store पर आपको और भी ढेरों विकल्प मिलेंगे।
पहले से खरीदने योग्य बेहतरीन गेम्स
EA Sports FC 26
EA Sports FC 26 EA द्वारा प्रस्तुत नवीनतम और सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल (या सॉकर, हम कोई पक्ष नहीं लेते) सिमुलेटर है, जो आपको इस सुंदर खेल के लगभग हर पहलू में भाग लेने का अवसर देता है। FC 26 के वार्षिक अपडेट्स में 20,000+ खिलाड़ी, 750+ क्लब और राष्ट्रीय टीमें, 120 से अधिक स्टेडियम और 35+ लीग्स शामिल हैं। खिलाड़ी बनें! प्रबंधक बनें! मज़े के लिए खेलें या करियर बनाएं! गोल करें और पुरस्कार पाएं!
Borderlands 4
Gearbox लूटर-शूटर शैली में नई जान डालने को तैयार है, जहाँ नए वॉल्ट हन्टर्स की एक टीम काइरोस नामक विशाल और निर्बाध, खुली-दुनिया में युद्ध के लिए उतरती है। धमाकेदार लूट और कुछ नए बंदूक निर्माताओं के साथ अब एक नया सिस्टम भी है, जिससे आप अलग-अलग कंपनियों के हथियार प्रभावों को मिलाकर ऐसे महाशक्तिशाली बंदूकें बना सकते हैं, जो पहले कभी संभव नहीं थे। इस सीरीज़ में अब कोई रोक-टोक नहीं है, जो पहले ही इतनी ज़बरदस्त थी कि खुद एक अलग दुनिया लगती थी। अपने दोस्तों को भी बताएँ—Borderlands अब तक की बेहतरीन को-ऑप सीरीज़ में से एक है।
Dying Light: The Beast
जब दुनिया जंगली हो चुकी हो, तो आपको पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। Techland का विशाल खुलीदुनिया एक्शन गेम एक बार फिर लाता है मूल सीरीज़ के नायक काइल क्रेन को। एक दशक तक प्रयोगों का शिकार बनने के बाद, अब क्रेन के पास ऐसी शक्तियाँ हैं जो उसे एक उग्र प्राणी में बदलने की क्षमता देती हैं, जो Castor Woods की ग्रामीण घाटी में फैले अनगिनत ज़ॉम्बीज़ को चीर-फाड़ सकता है। यह अभी भी पार्कौर-प्रधान सर्वाइवल हॉरर गेम है, लेकिन इस बार आप शिकारी भी हैं और शिकार भी।
Jurassic World Evolution 3
Frontier के शानदार दिखने वाले Jurassic World Evolution 3 में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि अब आप डायनासोर का प्रजनन कर सकते हैं। नर प्राणियों की एक साधारण सी वृद्धि ने इस सैंडबॉक्स पार्क-निर्माण गेम में एक पूरी नई दिशा जोड़ दी है। अब बाड़ों को स्थापित करने और होटलों को फिट करने के साथ-साथ, आप 80 प्रजातियों का चयनात्मक प्रजनन उनके गुणों, त्वचा, और अन्य विशेषताओं के आधार पर कर सकते हैं। संभावनाओं की एक पूरी नई दुनिया खुल गई है (जहाँ निश्चित रूप से कुछ भी गलत नहीं होगा)।
Sonic Racing: CrossWorlds
Sonic और SEGA की दुनियाएँ टकराती हैं इस मल्टीवर्स कार्ट रेसिंग गेम में, जहाँ Minecraft और Yakuza जैसे यूनिवर्स के कैरेक्टर्स भी ट्रैक पर दौड़ लगाते नज़र आएँगे। मल्टीवर्स की अवधारणा को अपनाते हुए, Sonic Racing: CrossWorlds वाकई में अद्भुत प्रतीत होता है। रेसिंग ट्रैक हर एक लैप के साथ बदलता है, जिससे अग्रणी रेसर अगली “दुनिया” चुन सकता है जिसमें दौड़ जारी रखी जाएगी।
अभी खरीदने के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ टाइटल्स
मार्वल्स स्पाइडर-मैन 2
पूरे न्यूयॉर्क में रेंगें, सड़कों पर झूलें, गगनचुंबी इमारतों के सामने से गुजरें, और मकड़ी के वेश में स्पाइडर मैन पीटर पार्कर या माइल्स मोरालेस बनकर खूब मस्ती करें। Venom, Kraven the Hunter जैसे दुश्मनों से लड़ते हुए दोनों स्पाइडरमैन को अपनी सुपरहीरो ज़िंदगी और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना है। आंतरिक संघर्षों के साथ-साथ बदले की कहानियों, यह गेम कई साइड क्वेस्ट्स और कलेक्टिबल्स से भरा है जिन्हें 100% तक पूरा करने की चुनौती है।
The Last of Us Part I + The Last of Us Part II Remastered
क्यों न गेमिंग की सबसे यादगार कहानियों में से एक का अनुभव करें, वह भी दो शानदार रीमास्टर्ड गेम्स के ज़रिए?
कहानी की शुरुआत होती है The Last of Us से: दुनिया एक फंगल संक्रमण की चपेट में है, जिसने अधिकांश आबादी को हिंसक दरिंदों में बदल दिया है। आप जोएल की भूमिका निभाएंगे, जो एली को, जो इस संक्रमण से प्रतिरक्षित कुछ लोगों में से एक है, पूरे अमेरिका के आर-पार ले जाने का प्रयास कर रहा है। शायद वही मानवता को बचाने की आख़िरी उम्मीद हो।
दूसरे भाग की कहानी हम आपको नहीं बताएँगे, लेकिन दोनों मिलकर एक ऐसी कहानी बनाते हैं जो दिल तोड़ने वाली, भयावह और कहीं-कहीं उम्मीद से भरी है।
Ready or Not
Ready or Not जैसे गेम बहुत कम हैं, यह एक SWAT सिमुलेटर है, जहाँ उद्देश्य है खतरों को काबू में लाना और नियंत्रण करना। यहाँ मृत्यु की अनुमति नहीं है। तीव्र एक्शन के साथ-साथ, सूक्ष्म रणनीति और टीमवर्क की आवश्यकता होती है, क्योंकि कई बार संदिग्ध व्यक्ति मानव ढाल का उपयोग करते हैं या अपनी मौत का नाटक करते हैं। इन परिदृश्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती, ये सामूहिक गोलीबारी, मानव तस्करी और अन्य गम्भीर विषयों से जूझते हैं। यह कठिन अवश्य है, लेकिन शानदार भी—या यूँ कहें इनामदायक...
Final Fantasy VII Rebirth
क्लासिक 90 के दशक के JRPG को फिर से बनाने के इस विशाल कार्य को आगे बढ़ाते हुए, Final Fantasy VII Rebirth शिनरा के खिलाफ क्लाउड की लड़ाई की दूसरी कड़ी है। Rebirth, Final Fantasy VII से कहीं अधिक विस्तार करता है, उम्मीद से कहीं ज़्यादा। यह विशाल खुली-दुनिया, रीयल-टाइम कॉम्बैट और खोज के साथ, मूल गेम की विरासत को शानदार ढंग से आगे बढ़ाता है। इसे खेलने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता—और अभी और भी आने वाला है।
The Escapists 2
क्या इससे अधिक संतोषजनक कुछ हो सकता है कि आप उन्हीं के ऊपर चाल चलें जिन्होंने आपको क़ैद किया है? The Escapists 2 दिखने में भले ही प्यारा लगे, लेकिन यह एक चुनौतीपूर्ण गेम है जिसमें आपका उद्देश्य एक जेल से स्वतन्त्र होना है। कई दिनों तक नियमों का पालन करें, दिनचर्या को समझें, और स्वतंत्रता की योजना बनाएं। अनेक मज़ेदार सीन, असंख्य टूल्स और तनाव से भरे कार्टून स्टाइल मिशन आपकी राह में हैं।
स्टेलर ब्लेड
ऐसा और कौन-सा थर्ड पर्सन एक्शन एडवेंचर गेम है जिसमें आप मछली पकड़ सकते हैं और बदले में एक नया पोशाक अनलॉक कर सकते हैं? Stellar Blade का एक्शन सर्वोत्तम स्तर का है, जिसमें आपको अत्यंत कठिन शत्रुओं के लिए पूरी तैयारी करनी होती है। विशाल बॉस बैटल्स को पार करने के लिए बचाव करना, पैटर्न समझना, और सटीकता से वार करना आवश्यक है।
हमें आशा है कि यह जानकारी आपके लिए प्रेरणादायक रही होगी—ताकि आप अपने Epic पुरस्कार कमा सकें और उनका उपयोग भी कर सकें। आनंद लें!