लेख

Epic Games Store सप्ताह की झलक: Kingmakers को विशलिस्ट करें, CONTROL Resonant को प्री-परचेज़ करें, RuneScape: Dragonwilds खरीदें और Mindcop मुफ़्त पाएँ!

C
Craig Pearson
18 सित॰ 2026

Kingmakers को विशलिस्ट करें RuneScape: Dragonwilds खरीदें | CONTROL Resonantको पहले से खरीदने का आख़िरी मौका | इस हफ़्ते Mindcop मुफ़्त में पाएँ

टाइम ट्रैवल और बंदूकों से दुनिया को बचाएँ, Runescape की सबसे नई दुनिया घूमें, CONTROL Resonant के अजीब मैनहट्टन के लिए तैयार हों, और इस हफ़्ते के मुफ़्त गेम में विचारों के ज़रिए हत्यारे को पकड़ें।  

मध्यकालीन तबाही के लिए Kingmakers को विशलिस्ट करें

टाइम ट्रैवल और बंदूकों के साथ इतिहास की धारा बदल डालें! Kingmakers आपको युद्ध से तबाह मध्यकालीन इंग्लैंड में ले जाता है, लेकिन इस बार आपके पास आधुनिक हथियारों का पूरा ज़खीरा है, ताकि इतिहास की सही लड़ाइयाँ आपके पक्ष में जीती जा सकें।

अब तक Kingmakers की जितनी भी झलकियाँ हमने देखी हैं, उन्हें देखकर लगता है कि गेम हद से ज़्यादा मज़ेदार और धुआंधार होने वाला है। अपनी कार में सवार होकर घुड़सवारों के धावों में शामिल हों और दुश्मनों की भीड़ को रौंद डालें, जो आपकी गाड़ी से टकराकर उछलते हुए दूर जा गिरती है. तलवारों की लड़ाई में राइफ़लें लेकर उतरें और रॉकेटों से किलों को ध्वस्त कर दें.

आप युद्ध की कमान खुद भी सँभाल सकते हैं, थर्ड-पर्सन शूटर से RTS कंट्रोल में बदलकर दुश्मनों की घेराबंदी कर सकते हैं। नीचे देखें और इसे अपनी विशलिस्ट में जोड़ें! 


RuneScape: Dragonwilds खेलें!

अब Ashenfall की सैर करने का समय आ गया है. क्वेस्ट पर निकलें, स्किल्स को लेवल-अप करें, और RuneScape: Dragonwildsकी हाथ से बनी दुनिया को एक्सप्लोर करें।

यह नया महाद्वीप जंगली जादू और मंत्रों से भरा है, जहाँ खिलाड़ी संसाधन जुटाएँगे, Zogres जैसे RuneScape के दिग्गज प्राणियों के ख़िलाफ़ अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे, Black Knights को चुनौती देंगे, नए Garou से जंग के लिए तैयारी करेंगे और खुद Dragon Queen को खोज निकालेंगे। 

गेम को ऐक्शन में देखें और दोस्तों के साथ एक नए RuneScape adventure पर निकल पड़ें।

CONTROL Resonant को पहले से खरीदें, रिलीज़ डेट 24 सितंबर।

आने वाले CONTROL Resonant में ज्योमेट्री की धज्जियाँ उड़ने वाली हैं, क्योंकि Manhattan को खिलाड़ियों के खो जाने के लिए एक उलझे हुए शहर में बदल दिया गया है। इमारतें बढ़ती और एक-दूसरे में घुलती जाती हैं, मानो किसी कैलिडोस्कोप से देखी जा रही हों, और एक ऐसी अनोखी, अजीबोगरीब और ख़ूबसूरत दुनिया बना देती हैं, जिसे तलाशने का आपको मौका मिलेगा। 

सिर्फ़ सेटिंग ही नहीं बदली है। नए नायक Dylan Faden “Aberrant” को हाथ में लेकर दुश्मनों से भिड़ते हैं. यह आकार बदलने वाला डंडा कई तरह के नज़दीकी लड़ाई के हथियारों में बदल सकता है, जिससे CONTROL Resonant एक शूटर के बजाय थर्ड-पर्सन ऐक्शन गेम बन जाता है। 

इसे 24 सितंबर की रिलीज़ डेट से पहले ही पाएँ। Epic Games Store पर CONTROL Resonant खरीदने पर आपको Fortnite में Dylan Faden आउटफ़िट मिलेगा। 


Mindcop, Epic Games Store पर 17 सितंबर, 2026 - 24 सितंबर तक मुफ़्त है।

शांत Merrylin Crater Camp में एक हत्या ने सबको हिला दिया है, और हत्यारे को पकड़ने के लिए आपके पास सिर्फ़ पाँच दिन हैं।

Mindcop एक नॉन-लीनियर जासूसी गेम है, जहाँ कहानी के साथ आगे बढ़ते हुए आपको सुरागों की जाँच करनी होगी और रियल-टाइम मैच-3 पहेलियाँ सुलझानी होंगी. गेम के जासूस के रूप में खेलते हुए, आपको शहर के निवासियों के साथ इंटरैक्ट करना होगा, रुकावटों को दूर करना होगा और कठिन फ़ैसले लेने होंगे। हर एक ऐक्शन में समय लगता है, इसलिए आपको अपनी जाँच-पड़ताल के दौरान हर कदम सोच-समझकर चुनना होगा। “Mindsurf” पज़ल मैकेनिक्स के ज़रिए सीधे अपने संदिग्धों के दिमाग में उतरें, उनके विचारों को टटोलें, उनके राज़ खोलें और बातचीत के अहम विषयों को अनलॉक करें।


संबंधित लिंक
Control Resonant opens up as you get stronger — and as characters start trusting you
Fortnite on PC: Best settings for competitive play in 2026
Fortnite on PC: Best settings for competitive play in 2026