Old World
जारी रखने के लिए अपनी जन्मतिथि दर्ज करें
हमारी गोपनीयता नीति देखें
Old World
शैलियाँ
Old World

पुरानी दुनिया बुला रही
Old World एक ऐतिहासिक रणनीति गेम है जहां आप कई पीढ़ियों तक अपने साम्राज्य का नेतृत्व करते हैं और एक ऐसी भव्य विरासत का निर्माण करते हैं जो आपके जीवनकाल के बाद भी बनी रहे। यह महान लीडर्स का युग है, जिनमें से कुछ सम्मानित हैं तो कुछ खूंखार। आप इनमें से कौन बनेंगे?
परिवार मायने रखता है
पॉलिटिकल फ़ायदों के लिए शादियां करें, अपने वारिसों की परवरिश करें और अपने किंगडम के परिवारों के साथ रिश्तों को मैनेज करें। राजाओं और रानियों की इस तेज़-तर्रार दुनिया में, परिवार ही सबसे ज़्यादा मायने रखती है
सभी 7 किंगडम्स में चार कुलीन परिवार हैं, जिन्हें अपने शहरों का इंचार्ज बनाने पर आपको अलग-अलग तरह के फायदे मिलते हैं।
इवेंट्स, एक्शन्स और शादियों के ज़रिए अपनी फैमिली के साथ रिश्तों को मैनेज करें, ताकि वे खुश रहें और आपको एक्स्ट्रा फायदे मिलते रहें। उन्हें नाराज़ किया या ज़रूरत से ज़्यादा पावरफ़ुल बनाया, तो उनका गुस्सा झेलने के लिए तैयार रहें।
अपने परिवार को स्ट्रॉन्ग बनाए रखें या फिर कुछ गैर-कानूनी कारनामों में खुद को बिजी रखें।

किरदारों से संचालित
दुनिया महान किरदारों से भरी है, जिनमें से हर किसी की अपनी अलग पर्सनालिटी, खूबियां और कमियां हैं।
मशहूर योद्धाओं, दार्शनिकों, बिल्डर्स और अन्य दिग्गजों को खोजें और उन्हें अपनी टीम में शामिल करें। उनसे अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाएं, अपनी सेनाओं का नेतृत्व करवाएं और अपने शासन को और भी मजबूत बनाएं।
विभिन्न व्यक्तित्व के मूलरूप आपके दरबार के सदस्यों को समान भूमिकाओं में भी अलग-अलग काम करने की अनुमति देते हैं। जानें कि गवर्नर्स, राजनयिकों, जासूसों और यहां तक कि अपने जीवनसाथी का पूरा लाभ कैसे उठाया जाए।
कैरेक्टर्स जैसे-जैसे बूढ़े होते हैं और एक्सपीरियंस हासिल करते हैं, उनमें नए पर्सनालिटी ट्रेड्स डेवलप होते हैं। फिर उनके जाने के बाद, अगली पीढ़ी के लिए रास्ता साफ़ हो जाता है।

खोजने के लिए पूरी दुनिया
मैप पर फैले इस अनजान और विशाल वीराने में बेघर कबीले, लुटेरे डाकू और पुरानी संस्कृतियों के अवशेष आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
मैप पर बिखरे हुए खंडहरों में पुराने ज़माने के आर्टिफ़ैक्ट्स और महान हीरोज़ को खोजें।
इतिहास और पौराणिक कथाओं से प्रेरित 3,000 से भी ज़्यादा यूनिक इवेंट्स का मज़ा लें।
विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क होने पर कई तरह की घटनाएँ, कहानियां और कोर्टरूम ड्रामा शुरू हो जाते हैं।
जीत, डेवलपमेंट, धर्म और बहुत कुछ हासिल करने के लिए अपनी एम्बिशन्स और विरासत को आगे बढ़ाएं।
इतिहास से प्रेरित परिदृश्यों, साप्ताहिक चुनौती वाले गेम्स और एक्सप्लोर करने के लिए के लिए रेंडम तरीके से जनरेटेड या हैंडक्राफ़्टेड मैप्स के बीच चुनने का विकल्प। प्यूनिक युद्धों में हैनिबल के रूप में कार्थेज को जीत दिलाएं, बार्बेरियन झुंडों के खिलाफ डटे रहें या काल्पनिक परिदृश्यों को सुलझाने में अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करें।

फिर से आविष्कार करें
चीजों को हमेशा पुराने ढर्रे पर ही क्यों करना? Old World 4X स्ट्रेटजी जॉनर के खास एलिमेंट्स को एक बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश करता है:
सिर्फ पुराने घिसे-पिटे रिसोर्सेज़ तक ही सीमित न रहें। यहां इमारतें लकड़ी और पत्थर से बनती हैं, न कि किसी काल्पनिक "इंडस्ट्री" से। साथ ही, आबादी सिर्फ़ "खाने" से नहीं बढ़ती।
Orders एक ऐसा रिसोर्स हैं जो आपके पूरे साम्राज्य में शेयर किया जाता है। हर टर्न में हर यूनिट को सिर्फ़ एक बार चलाने के बजाय, आप एक ही यूनिट को तब तक कई बार मूव कर सकते हैं जब तक कि वह थक न जाए या आपके Orders खत्म न हो जाएँ।
टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट पहले से तय नहीं होते। रेंडमाइजेशन की वजह से टेक्नोलॉजी ट्री हर बार नया सा लगता है, जिससे गेम दोबारा खेलते वक्त भी बोरियत नहीं होती।
गलत कमांड्स को अन-डू करने की सुविधा और नेस्टेड टूलटिप्स जैसे क्वालिटी ऑफ़ लाइफ' सुधार यह पक्का करते हैं कि आपके फैसले हमेशा सोच-समझकर लिए गए हों।
हॉटसीट और एसिंक्रोनस से लेकर क्लाउड प्ले तक—ढेरों मल्टीप्लेयर मोड्स में अपने दोस्तों के साथ खेलें।
अरबी संगीत और आधुनिक इन्फ्लुएंस के मेल से बने इस ग्रैमी-नॉमिनेटेड साउंडट्रैक का मज़ा लें।
मॉड्स नए संसारों, साम्राज्यों और राजवंशों के लिए असीमित विकल्प खोलते हैं — जो हमारी असल दुनिया और काल्पनिक कहानियों, दोनों से प्रेरित हैं।
उपलब्ध उपलब्धियाँ
Old World संस्करण
Old World DLC और ऐड-ऑन
Epic खिलाड़ी रेटिंग्स
Epic Games ईकोसिस्टम में खिलाड़ियों से ली गई हैं।
4.7
इस गेम में
यह गेम
यह गेम
यह गेम
यह गेम
इस गेम में
Old World सिस्टम आवश्यकताएँ
न्यूनतम
अनुशंसित
OS
Windows® 10 (64-बिट)
OS
Windows® 10 (64-बिट)
प्रोसेसर
Intel® Core™ i5-4570 (क्वाड-कोर) / AMD® Ryzen™ 3 2200G (क्वाड-कोर)
प्रोसेसर
Intel® Core™ i5-8600K (हेक्सा-कोर) / AMD® Ryzen™ 7 1700X (ऑक्टा-कोर)
मेमोरी
8 GB रैम
मेमोरी
16 GB रैम
स्टोरेज
10 GB
स्टोरेज
10 GB
DirectX
11
DirectX
12
ग्राफ़िक्स
NVIDIA® GeForce® GTX 750 (2 GB) / AMD® Radeon™ HD 7950 (3 GB)
ग्राफ़िक्स
NVIDIA® GeForce® GTX 1060 (6 GB) / AMD® Radeon™ R9 390X (8 GB)
लॉगिन अकाउंट आवश्यक हैं
Epic Games
सपोर्टेड भाषाएँ
अंग्रेज़ी, स्पेनिश - स्पेन, फ़्रेंच, जर्मन, चीनी - सरलीकृत, चीनी - पारंपरिक, जापानी, पुर्तगाली - ब्राजील, रूसी, कोरियन
Copyright © 2021 Mohawk Games. Old World is a trademark of Mohawk Games. All rights reserved.
प्राइवेसी पॉलिसी (नए टैब में खुलता है)